जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'वो जो दाढ़ी वाले, गोल टोपी वाले...', गैर मराठी हिंदू दुकानदारों के साथ मारपीट पर भड़के नितेश राणे, गरीब हिंदुओं के साथ मारपीट पर चेतावनी दी

'हिंदू को मारेंगे तो अच्छा नहीं होगा…हिम्मत है तो नल बाजार और मोहम्मद अली रोड पर जा के कान के नीचे बजा के दिखाओ न...', महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने मराठी नहीं बोलने को लेकर हुई दुकानदारों, फूड स्टॉल के मालिकों के साथ मारपीट पर तगड़ी चेतावनी दे दी.

Author
04 Jul 2025
( Updated: 11 Dec 2025
04:28 AM )
'वो जो दाढ़ी वाले, गोल टोपी वाले...', गैर मराठी हिंदू दुकानदारों के साथ मारपीट पर भड़के नितेश राणे, गरीब हिंदुओं के साथ मारपीट पर चेतावनी दी
Image: Nitesh N Rane/ X
Advertisement

महाराष्ट्र में मराठी बोलने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बढ़ता जा रहा है. गैर मराठी दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों के साथ हिंदी बोलने पर हो रही मारपीट ने सियासी बावल मचा दिया है. इससे पहले शिवसेना यूबीटी के सांसद के दफ्तर में कुछ बिजनेस करने वालों के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस पर पूरे देश से तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

इसी बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने फूड स्टॉल मालिक से मारपीट मामले पर प्रतिक्रिया दी है. पिछले दिनों मुंबई में मराठी न बोलने पर मनसे के तथाकथित कार्यकर्ताओं ने फूड स्टॉल मालिक को पीटा था. राणे ने कहा कि इस घटना पर राज्य सरकार सख्त कार्रवाई करेगी.

‘दाढ़ी वाले, गोल टोपी वाले मराठी में बात करते हैं क्या?’
मंत्री नितेश राणे ने मीडिया से बात करते हुए कहा, '' मारा ही गया न, हिंदू को ही मारा गया है न. मुझे बोलना है कि इतनी हिम्मत नल बाजार और मोहम्मद अली रोड पर जा के दिखाओ न. वो जो  दाढ़ी वाले, गोल टोपी वाले मराठी में बात करते हैं क्या? शुद्ध मराठी में बात करते हैं क्या…?” उधर जाकर कान के नीचे बजाने की हिम्मत नहीं है. गरीब हिंदू को क्यों मारा जा रहा है. 

‘आमिर खान और जावेद अख्तर क्या मराठी में बोलते हैं?’

उन्होंने आगे कहा कि आमिर खान और जावेद अख्तर क्या मराठी में बोलते हैं? वहां कोई कुछ नहीं कहता."  हिंदुओं में फूट डालने की साजिश हो रही है. मुस्लिम राष्ट्र बनाने की कोशिश हो रही है.'' 

Advertisement

‘गरीब हिंदू को मारेंगे तो सरकार अब अपनी तीसरी आंख खोलेगी’
उन्होंने कहा, "गरीब हिंदू अगर हिंदी बोलते हैं तो उन्हें मारा जाता है. जो भी हिंदुओं पर दादागिरी करेगा, उस पर हमारी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. सरकार अब अपनी तीसरी आंख खोलेगी." हिंदू को मारेंगे तो

‘जांच से क्यों डर रहे हैं आदित्य ठाकरे?’
नितेश राणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिशा सालियान मामले पर जवाब दिया. उन्होंने कहा, "यह अच्छा है कि मामला कोर्ट में है. सच्चाई सामने आएगी."

Advertisement

उन्होंने सवाल उठाया, "अगर आदित्य ठाकरे का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है तो जांच से डर क्यों? क्या कोई भी खुद कहेगा कि उसने हत्या की है? दिशा सालियान को न्याय दिलाना है तो सच्चाई सामने आनी चाहिए."

पुणे दुष्कर्म मामले पर भी नितेश राणे ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "जब सरकार का डर अपराधियों में नहीं रहेगा तो ऐसे ही जघन्य अपराध होते रहेंगे. दिशा सालियान जैसे मामलों में अगर कार्रवाई समय पर होती तो शायद आज पुणे में यह शर्मनाक घटना न होती. कानून का भय जरूरी है." 

पुलिस ने मामले का अपना पक्ष रखा है. डीसीपी के अनुसार, जिस दिन एफआईआर दर्ज की गई थी, उसी दिन सभी आरोपियों को थाने लाया गया था. मंत्री नितेश राणे जो 'गिरफ्तारी' की बात कर रहे थे, वो दरअसल उसी दिन की गई पूछताछ का हिस्सा थी. डीसीपी ने बताया कि आरोपियों से फॉर्म भरवाए गए, उनके फिंगरप्रिंट लिए गए और फिर नोटिस देकर उन्हें छोड़ दिया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें

पुलिस का सामने आया बयान
अब सभी आरोपी बाहर हैं और आज या कल चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जाएगी. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि शुरुआत में यह मामला गैर-संज्ञेय था, लेकिन इसके गंभीर होने के बाद एफआईआर दर्ज की गई.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें