Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘EVM से चुनाव हो तो दिक्कत, बैलट पेपर से हो तो दिक्कत’, ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

एमएलसी चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर बताते हुए राजभर ने दावा किया कि भाजपा जीतने जा रही है. उन्होंने कहा कि अखिलेश चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन नतीजे आने पर उन्हें जमीनी हकीकत का एहसास होता है.

Image Credit: NMF Input
Loading Ad...

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. एमएलसी चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव केवल हार का बहाना ढूंढ रहे हैं. ईवीएम से चुनाव हो तो भी आरोप लगाते हैं और बैलट पेपर से चुनाव होने पर भी सवाल उठाते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करते हैं और यही उनकी फितरत है. वहीं, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि एमएलसी चुनाव में सभी 11 सीटें भाजपा के खाते में जाएंगी और 2027 में प्रचंड बहुमत से एनडीए की ही सरकार बनेगी. 

अनिल राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, मुस्लिम समाज के मुख्यमंत्री पर उठाए सवाल

राजभर ने कहा कि खुद रामगोपाल यादव ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और कटवाने की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं करने के लिए सपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने अखिलेश से सवाल किया कि जब दोनों के बयान अलग हैं, तो सही किसे माना जाए? ऐसे में अखिलेश यादव को पहले अपनी पार्टी के भीतर उठे सवालों का जवाब देना चाहिए. 

Loading Ad...

‘हर चुनाव से पहले बड़बोलापन करते हैं अखिलेश’
एमएलसी चुनाव को 2027 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर बताते हुए राजभर ने दावा किया कि भाजपा जीतने जा रही है. उन्होंने कहा कि अखिलेश चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन नतीजे आने पर उन्हें जमीनी हकीकत का एहसास होता है. इस चुनाव के परिणाम से सपा की वास्तविक स्थिति का पता चल जाएगा.

Loading Ad...

‘बैलट पेपर से भी सपा को मिलेगी हार’
वहीं, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने भी सपा सुप्रीमो पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव खुद बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग करते रहे हैं और अब शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव बैलट पेपर से हो रहे हैं तो फिर वही पुराना राग अलाप रहे हैं. अखिलेश को परिणाम का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी.

अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी: मंत्री ओमप्रकाश राजभर

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि हार की आशंका में अखिलेश पहले से ही चुनाव आयोग और अन्य एजेंसियों पर सवाल उठा रहे हैं. 2017 के बाद से सपा लगातार चुनाव हार रही है और 2027 में भी प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार एनडीए ही सरकार बनाएगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...