Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी तेज, CM रेखा गुप्ता ने छठ घाटों के निर्माण कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अन्य त्योहारों की तरह, छठ पूजा भी आस्था का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो दिल्ली की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है.

Image Credit: Facebook/ Rekha Gupta
Loading Ad...

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रेमबाड़ी पुल, सिंघलपुरी के पास मुनक नहर के किनारे छठ घाटों के विकास, सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. 

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने छठ घाटों के विकास

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैंने सिंघलपुर के प्रेमबाड़ी पुल के पास मुनक नहर के किनारे छठ घाटों पर चल रहे विकास, सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. मुनक नहर, जिसके आसपास गंदगी और अव्यवस्था के कारण कभी लोगों को परेशानी होती थी, अब वहां साफ-सफाई, सुंदरता और सुविधाओं की एक नई तस्वीर देखने को मिल रही है. हमारा लक्ष्य छठ महापर्व से पहले निर्माण कार्य पूरा करना है.

Loading Ad...

Loading Ad...

मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री ने लिखा कि माताएं, बहनें और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के, साफ-सुथरे माहौल में छठी मैया की पूजा कर सकें, इसके लिए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण काम करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं.

Loading Ad...

इससे पहले दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में छठ पूजा की तैयारियों की निगरानी के लिए एक विशेष समिति का गठन किया था. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करना है.

 

Loading Ad...

छठ पूजा समिति के प्रमुख है कपिल मिश्रा

दिल्ली के कला और संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा इस छठ पूजा समिति के प्रमुख हैं. समिति के सदस्यों में विधायक अभय कुमार वर्मा, चंदन कुमार चौधरी, संदीप सहरावत और दीपक चौधरी के साथ-साथ समाजसेवी संतोष ओझा शामिल हैं.

यह छठ समिति घाटों और पूजा स्थलों पर एनओसी, पीने के पानी, चिकित्सा और एम्बुलेंस सेवाओं, अग्निशमन सुरक्षा, मोबाइल शौचालय, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, फॉगिंग और निर्बाध बिजली आपूर्ति की निगरानी करेगी.

Loading Ad...

मिश्रा की अध्यक्षता वाली इस समिति का गठन त्योहार के लिए पूजा स्थलों की समीक्षा और उन्हें अंतिम रूप देने के लिए किया गया है. साथ ही यह समिति नागरिक सुविधाओं, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, बिजली, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं में समन्वय भी करेगी.

अन्य त्योहारों की तरह, छठ पूजा भी आस्था का एक महत्वपूर्ण त्योहार 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अन्य त्योहारों की तरह, छठ पूजा भी आस्था का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो दिल्ली की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ त्योहार मना सकें और उन्हें पर्याप्त सुविधाएं, सुरक्षा, साफ-सफाई और एक सुव्यवस्थित माहौल मिल सके.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...