Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

PM आवास पर तीनों सेना प्रमुखों, पूर्व सेना अध्यक्षों और रिटायर्ड सैनिकों के साथ पीएम मोदी की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद

पीएम आवास पर पीएम मोदी की अध्यक्षता में बड़ी बैठक, तीनों सेना प्रमुखों, CDS के साथ-साथ पूर्व सेना अध्यक्ष भी मौजूद. पाकिस्तान पर कार्रवाई और मौजूदा हालात पर बड़ी चर्चा.

Loading Ad...
पाकिस्तान की बीती रात की गई हिमाकत और भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री आवास पर एक बड़ी बैठक हो रही है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही बैठक में तीनों सेना प्रमुख, CDS अनिल चौहान और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद हैं. ये एक समीक्षा मीटिंग है जिस पर पूरे देश के साथ-साथ पाकिस्तान की भी नज़र है. इस हाइ लेवल बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजील डोभाल भी मौजूद है.
पीएम मोदी की पूर्व सेना अध्यक्षों के साथ बैठक 
प्रधानमंत्री मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर तीनों सेना प्रमुखों के साथ-साथ पूर्व नौसेना अध्यक्षों, रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के साथ भी बैठक की है. पीएम की इस मुलाकात में मौजूदा हालात पर चर्चा की गई है और उनके इनपुट लिए गए हैं.

भारत के पास सैन्य कार्रवाई का विकल्प खुला
पाक प्रायोजित आतंकवाद के कारण शुरू हुआ ये तनाव अब चरम पर पहुंच चुका है. पाक के आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाने के संकल्प के तहत भारत ने बीते दो दिन पहले पाकिस्तान के करीब 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसके जवाब में पाक ने भारत के करीब 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिसे S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया. फिर भारत के ड्रोन ने उसके एयर डिफेंस तंत्र को तबाह किया.

फिर अगली रात कायर पाकिस्तान ने अपने ड्रोन से सिविलियन इलाके, यूनिवर्सिटी, गुरूद्वारे और चर्च को निशाना बनाया जिसमें कई आम लोग मारे गए. आतंकिस्तान के इन हमलों का भारतीय सेना ने बलपूर्वक जवाब दिया.
रक्षा मंत्री की भी हुई तीनों सेना प्रमुखों, CDS और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस और तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक 2 घंटे तक चली. सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के साथ ताजा हालात की जानकारी दी. वहीं, एयरफोर्स प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने वायुसेना की तरफ से की गई कार्रवाई की जानकारी दी.

पाकिस्तान ने किया आगाज, भारत पहुंचाएगा अंजाम तक
जिस युद्ध की शुरूआत पाकिस्तान ने की उसे पीएम मोदी के नेतृत्व में तीनों सेना और पूरा देश अंजाम तक पहुंचा रहे हैं. इसी बीच ख़बर आ रही है कि प्रधानमंत्री पूरे मामले पर 24 घंटे नजर बनाए हुए हैं. कहा जा रहा है कि पीएम ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली है. 

ये तो बस शुरूआत है: पीएम मोदी
TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएम ने सभी विभागों को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और घबराहट में खरीददारी (कालाबजारी, स्टॉक पाइलिंग) पर कड़ी नजर रखने और किसी भी 'फर्जी खबर' को को काउंटर करने का निर्देश दिया गया है. सूत्र की मानें तो पीएम मोदी ने कहा कि 'ये तो बस शुरूआत है, सभी को लंबे समय के लिए तैयार और सतर्क रहना चाहिए.' 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...