Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

New Gas Reserve: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत को मिला बड़ा गैस भंडार, सरकारी तेल कंपनी ने दी खुशखबरी

भारत की इस खोज से हर दिन 2 लाख एससीएमडी गैस निकलने की संभावना है. यानी इतनी गैस जिससे करीब 20 हजार परिवारों की महीने भर की जरूरत पूरी हो सके.

Representative Image
Loading Ad...

मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद सबसे बड़ा संकट गैस और तेल को लेकर ही गहराया था. ऐसे में भारत ने घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने पर जोर दिया. इस बीच सरकारी तेल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने बड़ी खुशखबरी दी है. 

ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) के मुताबिक, भारत को बड़ा गैस भंडार मिला है. कंपनी की ओर से बताया गया कि कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले एक ब्लॉक में प्राकृतिक गैस की खोज की गई है. 

भारत के लिए क्यों अहम ये खोज? 

Loading Ad...

कंपनी को यह सफलता हाल ही में हुए ‘डिस्कवर्ड स्मॉल फील्ड’ (DSF) के बीच मिली है. तेल कंपनी के मुताबिक, 

Loading Ad...

‘परीक्षण के दौरान यहां से 2,00,000 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रतिदिन (SCMD) का अधिकतम प्रवाह दर्ज किया गया है. यह खोज KG-DSF/GSKW/2018 उथले पानी वाले ऑफशोर ब्लॉक में स्थित ‘गोदावरी-1’ कुएं में की गई है. यहां 2,024-2,027 मीटर की गहराई पर मौजूद हाइड्रोकार्बन वाले क्षेत्र का परीक्षण 16 अक्टूबर, 2026 को शुरू हुआ था. अब यहां गैस मिलने की पुष्टि हो गई है.’

माना जा रहा है इस कुएं से लगभग 100,000 SCMD की दर से गैस का प्रवाह निकल रहा है. OIL कंपनी ने बताया कि अभी परीक्षण जारी है. इस दौरान अधिकतम 200,000 SCMD की दर दर्ज की गई है. कंपनी ने लगभग 170 बैरल प्रतिदिन के कंडेनसेट उत्पादन के बारे में भी बताया है. 

Loading Ad...

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की इस खोज से हर दिन 2 लाख एससीएमडी गैस निकलने की संभावना है. यानी इतनी गैस जिससे करीब 20 हजार परिवारों की महीने भर की जरूरत पूरी हो सके. 

वहीं, CNG कारों में गैस के दोहन के लिहाज से देखें तो एक दिन के गैस उत्पादन से करीब 35 लाख किलोमीटर चलने लायक CNG तैयार हो सकती है. इसके साथ-साथ एक दिन में 8 से 10 लाख यूनिट बिजली भी बनाई जा सकती है. 

यह भी पढ़ें- फ्रांस के विरोध प्रदर्शनों पर ट्रंप ने ऐसा क्या कह दिया? जिस पर भड़क गए मैक्रों, दे दी बड़ी चेतावनी!

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

ऐसे समय में जब विश्व के कई देश युद्ध की जद में हैं. खासकर ईरान और सऊदी अरब. जहां तेल और गैस का भंडार है. यहीं से भारत में भी बड़े पैमाने पर CNG भारत पहुंचती है, लेकिन युद्ध के समय भारत के सामने भी CNG का बड़ा संकट खड़ा हो गया था. सरकार को एडवाइजरी जारी कर बकायदा लोगों से CNG के कम इस्तेमाल की अपील भी की. वहीं, रसोई गैस की किल्लत के चलते लोग लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखे. ऐसे में युद्ध की वजह से छाया ये गैस संकट इंडियन ऑयल की इस खोज के चलते कुछ हद तक कम हो सकता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...