Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'मुफ्त सफर कैसा लग रहा...', रक्षाबंधन पर बस में सवार हुए योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर, महिलाओं से लिया फीडबैक

रक्षाबंधन पर योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अंबेडकरनगर से अतरौलिया तक बस में सफर कर महिलाओं से संवाद किया और निःशुल्क बस यात्रा योजना का जायजा लिया.

Image Source- X/@oprajbhar
Loading Ad...

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एक अलग अंदाज में नजर आए. महिलाओं के लिए शुरू की गई निःशुल्क बस यात्रा योजना का जायजा लेने के लिए राजभर खुद बस में सवार हो गए. उन्होंने अंबेडकरनगर से अतरौलिया तक बस से यात्रा की और इस दौरान महिला यात्रियों से बातचीत कर योजना की जमीनी हकीकत जानी.

महिलाओं से की बातचीत

बस यात्रा के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने महिला यात्रियों से सीधे संवाद किया. उन्होंने महिलाओं से योजना की सुविधाओं और बसों में मिल रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली. मंत्री ने यह भी जानने की कोशिश की कि निःशुल्क यात्रा की सुविधा का लाभ लेने में उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: रक्षाबंधन पर ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- बहनों को ‘गुंडों’ से सुरक्षा का वादा करें

Loading Ad...

खुद बस में बैठकर लिया जायजा

रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों के घर पहुंचने के लिए यात्रा करती हैं. ऐसे में निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उनके लिए राहत का काम करती है. ओपी राजभर का खुद बस में सफर कर महिला यात्रियों से फीडबैक लेना भी इस व्यवस्था को करीब से समझने और सुविधाओं का जायजा लेने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. राजभर ने टिकट खरीदा और खड़े होकर सफर भी किया और इस दौरान महिलाओं से बातचीत भी करते दिखे.

Loading Ad...

यह भी पढ़े: CM योगी का रक्षाबंधन पर खास अंदाज, बच्चियों से बंधवाई राखी और दिए उपहार; सेल्फी भी ली

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की सौगात

गौरतलब है कि योगी सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का ऐलान किया था। इसके साथ ही योगी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया था कि 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं अब सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. योगी सरकार के इसी फैसले की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए मंत्री ओपी राजभर खुद बस में सवार हुए थे.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक किस तरह पहुंच रहा है, इसे जानने के लिए मंत्री ओपी राजभर ने खुद बस में सफर कर महिलाओं से बातचीत की. रक्षाबंधन पर मुफ्त बस सेवा से महिलाओं को यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...