जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हिंदू देवी-देवताओं का हुआ अपमान, फंसे नाबालिग यूट्यूबर के पिता, शिकायत दर्ज, एक दिन की कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज

हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के मामले को लेकर नाबालिग यूट्यूबर के पिता पर गंभीर आरोप लगे हैं. सुप्रीम कोर्ट की वकील अमिता सचदेवा ने दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है.

Author
05 Sep 2026
( Updated: 09 Sep 2026
11:16 AM )
हिंदू देवी-देवताओं का हुआ अपमान, फंसे नाबालिग यूट्यूबर के पिता, शिकायत दर्ज, एक दिन की कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज
Image Source: IANS
Advertisement

वकील अमिता सचदेवा ने नाबालिग यूट्यूबर और उसके पिता/अभिभावक के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. कुल मिलाकर कहें तो निशु के पिता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. सुप्रीम कोर्ट की दिग्गज वकील अमिता सचदेवा ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाबालिग यूट्यूबर और उसके पिता/अभिभावक के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. 

नाबालिग यूट्यूबर के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नाबालिग यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट साझा कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. शिकायतकर्ता अमिता सचदेवा का कहना है कि उन्होंने कानूनी कार्रवाई से पहले नाबालिग यूट्यूबर और उसके पिता को विवादित पोस्ट हटाने का अवसर दिया था. 

उनका दावा है कि निशु नाबालिग है, इसलिए पहले उसे और उसके अभिभावक को पोस्ट हटाने के लिए कहा गया, लेकिन दोनों ने कथित तौर पर ऐसा नहीं किया और आपत्तिजनक सामग्री अब भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है.

Advertisement

हिंदू-देवी देवताओं के अपमान के गंभीर आरोप

शिकायत में भगवान शिव, भगवान श्रीकृष्ण, मां सरस्वती और मां दुर्गा से जुड़े पोस्ट का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि इन पोस्ट के जरिए हिंदू आस्था और देवी-देवताओं का अपमान किया गया है. शिकायतकर्ता ने दिल्ली पुलिस से नाबालिग यूट्यूबर और उसके पिता/गार्जियन के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

अमिता सचदेवा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी धर्म या धार्मिक मान्यता से असहमति रखने का अधिकार है, लेकिन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी धर्म के देवी-देवताओं और आस्था का अपमान करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.

आपत्तिजनक पोस्ट डिलीट करने का दिया गया था वकील की ओर से मौका

Advertisement

इस मामले को लेकर जंतर-मंतर और पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे. प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की थी. बाद में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी आरोपी पर उनका नाम गलत तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 

नाबालिग यूट्यूबर केस में खुद को इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया. भारद्वाज ने दावा किया था कि 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान उसने एक छात्र प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट की थी. पुलिस ने भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट के जज के घर पर पेश किया. इसके बाद कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.

नाबालिग यूट्यूबर केस में हुई है स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी!

एक दिन पहले, दिल्ली पुलिस ने भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में हिरासत में लिया था. शुक्रवार को नई दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिलाया था कि वे आरोपी को पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट और हत्या की कोशिश की धाराओं के तहत 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करेंगे. सीजेपी के इस विरोध प्रदर्शन में सांसद चंद्रशेखर, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और इंडियन यूथ कांग्रेस भी शामिल हुए.

Advertisement

क्या है वायरल वीडियो को लेकर बवाल?

एक वायरल वीडियो में भारद्वाज के यह दावा करने के बाद विवाद खड़ा हो गया कि उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग प्रदर्शनकारी नाबालिग यूट्यूबर के पिता के साथ मारपीट की थी और डींग मारी थी कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया क्योंकि उनके राजनीतिक संबंध हैं. प्रदर्शनकारियों ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज करने और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की थी.

चिराग पासवान ने भी बनाई स्वतंत्र भारद्वाज से दूरी!

इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शुक्रवार को दावा किया कि वायरल वीडियो में आरोपी ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया है. उन्होंने स्वतंत्र भारद्वाज नाम के आरोपी के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है और वे नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाना सुनिश्चित करेंगे.

Advertisement

पटना में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि इस मामले की गंभीरता को समझते हुए और इसलिए कि उस व्यक्ति ने कई राजनेताओं के नामों के साथ-साथ मेरे नाम का भी गलत इस्तेमाल किया है, मैंने उसके खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही, मैंने दिल्ली पुलिस से आग्रह किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें

इसके अलावा पासवान ने कहा कि मैं और मेरी पार्टी उन्हें न्याय दिलाने की जिम्मेदारी लेते हैं, क्योंकि मुझ पर आरोप लगाए गए हैं कि शायद मेरे और अन्य राजनेताओं के समर्थन के कारण आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई. इसलिए अब हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सच्चाई सामने आए और उस आरोपी को कड़ी सजा मिले जो खुलेआम कानून व्यवस्था का मजाक उड़ा रहा था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें