Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

माघ पूर्णिमा: प्रयागराज संगम तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, सीएम योगी वॉर रूम से कर रहे निगरानी

बुधवार को माघी पूर्णिमा के अवसर पर महाकुंभ नगर क्षेत्र समेत पूरे प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा है।भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश एक दिन पहले से ही रोक दिया गया। जल, थल और नभ से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

Loading Ad...
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। महाकुंभ में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु कई किलोमीटर पैदल सफर कर त्रिवेणी संगम तट पहुंच रहे हैं। ऐसे में बात अगर महाकुंभ के दौरान खास दिनों की करें तो इस दिन यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करोड़ों में हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को माघी पूर्णिमा के अवसर पर महाकुंभ नगर क्षेत्र समेत पूरे प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा है।भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश एक दिन पहले से ही रोक दिया गया। जल, थल और नभ से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी वॉर रूम में बैठकर निगरानी बनाए हुए हैं।


वॉर रूम में सीएम योगी मौजूद

वही इस खास मौके पर किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सूबे की राजधानी से खुद निगरानी बनाए हुए हैं। प्रयागराज के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर स्नान के लिए जनसैलाब उमड़ा है। भीड़ नियंत्रण में है। सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से स्नान शुरू है। पार्किंग, ट्रैफिक डायवर्जन से लेकर सब कुछ सक्रिय है। श्रद्धालु अनुशासन का पालन कर रहे हैं। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। संगम पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। वहां लोगों को रुकने नहीं दे रहे हैं, ताकि भीड़ न बढ़ पाए। ज्यादातर लोगों को बाकी घाटों पर स्नान के लिए भेजा जा रहा है। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी सुबह से मुख्यमंत्री आवास पर बने वॉर रूम से महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद भी मौजूद हैं।


ज्ञात हो कि महाकुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान के मद्देनजर बड़ी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर योगी सरकार ने व्यापक तैयारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभ क्षेत्र के साथ ही शहर और मंडल के सभी अस्पताल हाई अलर्ट मोड में रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जल, थल और नभ से निगरानी की जा रही है। जिसके तहत 133 एंबुलेंस को तैनात किया गया है, जो किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाने का काम करेंगी। इसमें 125 एंबुलेंस के अलावा सात रिवर एंबुलेंस और एक एयर एंबुलेंस विशेष रूप से तैनात की गई हैं। महाकुंभ क्षेत्र के प्रत्येक सेक्टर में अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था की गई है।
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...