जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कौन है ये एक्टर जिसने समुद्र में तैरते आइसबर्ग से की PM मोदी की तुलना, विरोधियों को सिखा दिया सबक

बॉलीवुड और टीवी एक्टर सुदेश बेरी ने मोदी की तुलना समुद्र में तैरते आइसबर्ग से की और कहा कि लोगों को उनका सिर्फ उतना हिस्सा दिखाई देता है, जितना पानी के ऊपर होता है. उनके मुताबिक़ प्रधानमंत्री की असली ताक़त और प्रभाव इससे कहीं ज्यादा बड़ी और गहरी है.

कौन है ये एक्टर जिसने समुद्र में तैरते आइसबर्ग से की PM मोदी की तुलना, विरोधियों को सिखा दिया सबक
Image Credits: IANS/PMO/sudeshberry/Instagram
Advertisement

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई चाहने वाले हैं, जहां कुछ लोग अक्सर ही पीएम मोदी के ख़िलाफ़ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं, वहीं कई लोग उनकी तारीफ़ करने से नही थकते हैं, हाल ही में बॉलीवुड के जाने माने एक्टर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी हर तरफ़ चर्चा हो रही है. 

सुदेश बेरी ने मोदी की तुलना समुद्र में तैरते आइसबर्ग से की

दरअसल बॉलीवुड और टीवी एक्टर सुदेश बेरी ने पीएम मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बता दिया था. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो उनके पैर धोकर पानी भी पीना चाहेंगे. अब सुदेश बेरी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने पीएम मोदी के काम करने की शैली और उनकी राजनीतिक रणनीति पर खुलकर बात की. उन्होंने मोदी की तुलना समुद्र में तैरते आइसबर्ग से की और कहा कि लोगों को उनका सिर्फ उतना हिस्सा दिखाई देता है, जितना पानी के ऊपर होता है. उनके मुताबिक़ प्रधानमंत्री की असली ताक़त और प्रभाव इससे कहीं ज्यादा बड़ी और गहरी है. 

‘नरेंद्र मोदी जी की खूबी उनकी चुप्पी है’

पीएम मोदी की तारीफ करते हुए सुदेश बेरी ने कहा, "नरेंद्र मोदी जी की खूबी उनकी चुप्पी है. वे एक आइसबर्ग की तरह हैं जो अपने विरोधियों को वैसे ही खत्म कर सकते हैं जैसे आइसबर्ग ने टाइटैनिक को किया था. उनकी चुप्पी की ताकत को कम न समझें.समुद्र में दिखाई देने वाले एक छोटे बर्फ के हिस्से ने उस बड़े जहाज को हिला दिया था.”

Advertisement

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन, कंगना रनौत ने लगाई थी क्लास

‘PM का शांत और कम बोलने वाला अंदाज भी उनके प्रभाव का संकेत है’

सुदेश बेरी ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा, ”आइसबर्ग का ऊपरी हिस्सा पानी के बाहर दिखाई देता है, जबकि उसका बड़ा हिस्सा पानी के नीचे छिपा रहता है. प्रधानमंत्री मोदी के बारे में जनता को जो दिखता है, वह उनके व्यक्तित्व और प्रभाव का केवल एक हिस्सा है.  असली रणनीति, सोच और क्षमता का बड़ा भाग पर्दे के पीछे काम करता है.  एक छोटे से दिखाई देने वाले बर्फ के टुकड़े ने विशाल जहाज को नुकसान पहुंचाया था. प्रधानमंत्री का शांत और कम बोलने वाला अंदाज भी उनके प्रभाव का संकेत है.”

‘नरेंद्र मोदी ने आखिर गलत क्या किया है?’

एक्टर इससे पहले भी  पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर चुके हैं. सुदेश बेरी ने पीएम की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा था,  अगर कभी पीएम मोदी से मिलने का मौका मिला तो वो उनके भी पैर धोना चाहेंगे. एक्टर ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने आखिर गलत क्या किया है? लोग कहते हैं कि उन्होंने चाय बेची. बेचने दीजिए, उन्होंने पूरी दुनिया घूमकर चाय बेची है.”

Advertisement

‘मोदी जी के पैर धोकर वो पानी पीऊं’

सुदेश बेरी ने आगे कहा था, “अब मेरी इच्छा है कि मोदी जी के पैर धोकर वह पानी पीऊं. अगर आप मेरी उनसे मुलाकात करवा दें. मैं उनसे कभी मिला नहीं हूं और उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता. जैसे हमने भगवान को नहीं देखा, फिर भी उनकी पूजा करते हैं, उसी तरह मैं मोदी जी का सम्मान करता हूं. इसमें गलत क्या है? मैं राजनीति और पार्टियों से ऊपर उठकर एक इंसान के रूप में उनका सम्मान करता हूं.”

सुदेश बेरी के बयान से चिढ़ेंगे मोदी विरोधी 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि सुदेश बेरी ने जिस तरह से पीएम मोदी की तारीफ़ की है, वो विपक्ष और विरोधियों को रास नहीं आएगा, एक्टर ने अपने इस बयान से मोदी विरोधियों को करारा जवाब दिया है, जो हर मौके पर देश के प्रधानमंत्री की आलोचना करते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें