Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स के निशाने पर थे कई बड़े स्टार, सलमान के साथ-साथ अक्षय,आमिर,अमिताभ के घर की भी की थी रेकी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना के बाद एक बड़ा खुलासा किया है मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया की शूटर्स के निशाने सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार सहित कई बड़े सितारे थे.

Image Credit: NMF Input
Loading Ad...

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में जारी मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर शूटर्स के निशाने पर बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर थे, जिनमें से कई सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई थी.

शूटर्स के निशाने पर थे बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर 

मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, फायरिंग करने वाले आरोपी करीब एक महीने पहले मुंबई आए थे और बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की गई. अलग-अलग ऑटोरिक्शा चालक इन लोगों को अलग-अलग सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के घर लेकर गए थे.

Loading Ad...

ऑटो रिक्शा से आरोपी करते थे सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी 

Loading Ad...

सूत्रों ने बताया कि आरोपी मुंबई में घूमने के लिए जिन ऑटो रिक्शा चालकों की मदद लेते थे, उनसे बॉलीवुड सितारों के घर दिखाने के लिए कहते थे. आरोपियों ने कथित तौर पर कहा था कि वे सेलिब्रिटीज के घरों की तस्वीरें लेना चाहते हैं. इसके बाद अलग-अलग ऑटो रिक्शा चालकों ने उन्हें कई अभिनेताओं के घरों तक पहुंचाया.

‘सलमान खान माफी मांग लें तो खत्म हो सकती है दुश्मनी’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बोले अनूप जलोटा

Loading Ad...

सूत्रों ने यह भी बताया कि आरोपियों को ऐसे सेलिब्रिटी को निशाना बनाने का निर्देश दिया गया था, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था अपेक्षाकृत कम हो. इसी दौरान कथित तौर पर एक ऑटो रिक्शा चालक ने आरोपियों को बताया कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू के एक फुटबॉल ग्राउंड पर फुटबॉल खेलने आते हैं. इस जानकारी के बाद आरोपी 11 अक्टूबर को उस फुटबॉल ग्राउंड पर पहुंचे, लेकिन उस दिन टाइगर श्रॉफ वहां नहीं आए. इसके बाद आरोपी अगले रविवार (18 अक्टूबर) को दोबारा उसी ग्राउंड पर पहुंचे. इस बार उनके पास हथियार भी थे. इसी दौरान टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की गई.

टाइगर पर हमले में आरोपियों ने इस्तेमाल की विदेशी और देशी पिस्टल 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसी अवधि में हरियाणा से कुछ अन्य लोग भी मुंबई आए थे. उन्होंने भी कथित तौर पर रेकी की और फिर वापस हरियाणा लौट गए. वहीं, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद मुंबई छोड़ते समय आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों हथियार किसी अज्ञात जगह पर फेंक दिए थे. हमलावरों ने कथित तौर पर हमले में एक विदेशी और एक देशी पिस्टल का इस्तेमाल किया था. विदेशी पिस्टल कौन-सी थी, इसकी अधिक जानकारी उन्हें भी नहीं थी.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

सूत्रों के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद जब ये लोग मुंबई से निकले तो इन्होंने इन दोनों हथियारों को किसी अनजानी जगह पर फेंक दिया है, जिसका पता मुंबई पुलिस को लगाना है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...