Advertisement
‘मुस्लिम हूं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती…’, धर्म पर बयान देकर बुरी फंसी शबाना आजमी, हो गईं ट्रोल
शबाना आजमी ने हाल ही में अपने धर्म और धार्मिक मान्यताओं पर खुलकर बात की है, साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पति और मशहूर गीतकार-लेखक जावेद अख़्तर की नास्तिक सोच पर प्रतिक्रिया दी है. दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वो मुस्लिम है, लेकिन नमाज़ नहीं पढ़तीं और धर्म के साथ उनका कोई ख़ास जुड़ाव नहीं है.
Advertisement
बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी हमेशा ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं, मोदी सरकार के ख़िलाफ़ भड़ास निकालने वाली और CJP के प्रोटेस्ट में शामिल होने वाली शबाना आजमी ने अब कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वो ख़ुद के समुदाय यानि मुस्लिम लोगों के निशाने पर आ गई हैं.
धर्म पर बोल बुरी फंसी शबाना आजमी
शबाना आजमी ने हाल ही में अपने धर्म और धार्मिक मान्यताओं पर खुलकर बात की है, साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पति और मशहूर गीतकार-लेखक जावेद अख़्तर की नास्तिक सोच पर प्रतिक्रिया दी है. दरअसल एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि वो मुस्लिम है, लेकिन नमाज़ नहीं पढ़तीं और धर्म के साथ उनका कोई ख़ास जुड़ाव नहीं है.
Advertisement
‘मुस्लिम हूं, लेकिन नमाज नहीं पढ़ती’
Advertisement
बता दें कि शबाना आजमी दिग्गज उर्दू शायर-कवि-गीतकार कैफी आजमी की बेटी हैं. IIMUN के यूट्यूब चैनल से बात करते हुए शबाना आजमी ने कहा, “मेरे पिता नास्तिक थे. और मेरी मां थोड़ी-बहुत धार्मिक थीं. मगर वे इसे लेकर बहुत गंभीर नहीं थीं. 'हां, मैं एक मुस्लिम हूं. मुझे ईद, उर्दू, खाना, ये सब पसंद हैं. लेकिन हम नमाज नहीं पढ़ते और हमारा धर्म से कोई लेना-देना नहीं है.”
‘मैं कभी-कभार माशाल्लाह और इंशाल्लाह जैसे शब्द बोलती हूं’
Advertisement
शबाना आजमी यहीं नहीं रुकी उन्होंने अपने पति जावेद अख़्तर के नज़रिए के बीच के बड़े फर्क पर भी बात की. बता दें कि जावेद अख़्तर नास्तिक हैं. एक्ट्रेस ने अपनी रखते हुए आगे कहा, 'मैं कभी-कभार माशाल्लाह और इंशाल्लाह जैसे शब्द बोलती हूं. इस बात पर जावेद अख्तर सवाल उठाते हैं. वो मुझसे कहते हैं, 'तुम ये क्यों बोलती हो? अगर हर समय कोई कहेगा कि 'प्रभु की मर्जी', तो तुम्हें कैसा लगेगा? लेकिन मुझे लगता है कि ये मेरी भाषा का हिस्सा है. बचपन से ही धर्म और भगवान को लेकर कोई खास जिज्ञासा नहीं रही है. घर में धार्मिक रीति-रिवाजों को जिंदगी का अहम हिस्सा नहीं बनाया गया था.”
‘जावेद अख्तर कट्टर नास्तिक हैं’
एक्ट्रेस ने आगे कहा, “जावेद अख्तर कट्टर नास्तिक हैं. मैं उनसे कहती हूं कि आप अपने धार्मिक विचारों को इतना मुखर होकर क्यों बोलते हो? किसी को धर्म का पालन करके सुकून मिलता है, तो उसे करने दो. किसी भावनाओं को ठेस क्यों पहुंचानी'? इस पर जावेद कहते हैं 'मैं ऐसा इसलिए करता हूं, क्योंकि धार्मिक लोग भी मुझे ठेस पहुंचाते हैं.”
Advertisement
शबाना आजमी पर भड़के लोग
अब जिस तरह से शबाना आजमी ने बोला है की वो मुस्लिम हैं, लेकिन नमाज़ नहीं पढ़तीं, वो मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों को पसंद नहीं आया है,शबाना आजमी के इस बयान पर बवाल मच गया है, सोशल मीडिया लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा, “एक मुसलमान और गैर-मुसलमान के बीच बस नमाज़ का ही फर्क है. कृपया खुद को मुसलमान न कहें.”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Namaz tere muqaddaar me nahi hai”
Advertisement
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Phr kis bat ki musalaman”
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “सुकून के लिए नमाज़ की जाती है अल्लाह के पास सुकून आपके नसीब में नहीं है मैडम”
इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “कोई नाम से मुसलमान नहीं होता; मुसलमान बनने के लिए सबसे पहले आपको खुद को अल्लाह के हवाले करना होगा.”
Advertisement
वहीं एक और यूजर ने लिखा, “जब आप नमाज़ नहीं पढ़ते, तो यह अल्लाह की तरफ से एक तरह की सज़ा है, क्योंकि वह आपको खुद से बात करने का मौका नहीं दे रहा है. सच कहूँ तो, इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता... अल्लाह हम सबको सही राह दिखाए.
शबाना आजमी का वर्क फ़्रंट
यह भी पढ़ें
बात करें शबाना आजमी के वर्क फ़्रंट की तो इस साल उनकी दो फिल्में थियेटर्स पर रिलीज़ हुई थी, जहां वो सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ बटवांरा 1947 में नज़र आई थी, इस फिल्म में शबाना की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था, इसके अलावा वो इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 में भी नज़र आईं थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर हिट साबित हुई थी.