Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

Diljit Dosanjh के सपोर्ट में उतरे अभिजीत दिपके, पहले कसते थे तंज; अब क्यों बदले सुर?

Dilijit Dosanjh Concert Ticket Cancel: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने ऐसा बयान दिया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. खास बात यह है कि दीपके पहले दिलजीत के एक बयान पर नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन अब वह सिंगर के समर्थन में नजर आ रहे हैं.

Image Source: IANS/ Dilijit Dosanjh/Instagram
Loading Ad...

Abhijeet Dipke: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उनके आगामी कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार कर दिया है.. इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने ऐसा बयान दिया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. खास बात यह है कि दीपके पहले दिलजीत के एक बयान पर नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन अब वह सिंगर के समर्थन में नजर आ रहे हैं.

अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस के फैसले पर क्या कहा?

अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस से जुड़ी खबर साझा करते हुए लिखा, 'कॉन्सर्ट्स से भी डर गए क्या.' हालांकि, उन्होंने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी टिप्पणी को दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की अनुमति रद्द होने से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले दिपके ने दिलजीत के एक बयान पर तंज कसा था. ऐसे में अब उनका यह रुख चर्चा का विषय बन गया है.

Loading Ad...

क्यों नहीं मिली दिलजीत के दिल्ली कॉन्सर्ट को मंजूरी?

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने 21 अक्टूबर को बुकमायशो लाइव प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल मखीजा को पत्र लिखकर कार्यक्रम की अनुमति नहीं दिए जाने की जानकारी दी थी. दिलजीत का 'ऑरा इंडिया टूर दिल्ली' कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था. पुलिस ने सुरक्षा से जुड़ी विशेष जानकारियों, त्योहारों के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं को इसकी वजह बताया.
पहले यह कार्यक्रम 1 नवंबर को आयोजित होने वाला था, लेकिन बाद में तारीख बदलकर 30 अक्टूबर कर दी गई थी. बुकमायशो ने पहले जानकारी दी थी कि पुरानी तारीख के लिए खरीदे गए टिकट नई तारीख पर भी मान्य रहेंगे.

Loading Ad...

बुर्का पहन मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, ट्रोलर्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस; नए रिश्ते की भी चर्चा

पहले दिलजीत पर क्यों नाराज हुए थे अभिजीत दिपके?

इस पूरे मामले का एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि अभिजीत दिपके पहले दिलजीत दोसांझ पर निशाना साध चुके हेै. जून-जुलाई में नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान दिलजीत से पूछा गया था कि क्या वह भी प्रदर्शन में शामिल होंगे. इसपर उन्होंने कहा था, 'मुझे इन सब चीजों से दूर रखें.... भाई में एक आर्टिस्ट हूं. मैं कोई राजनेता नहीं हूं. मुझे नहीं पता कि आप मुझे क्या समझ रहे हैं..'

Loading Ad...

उन्होंने कहा था, 'देखिए, सबकुछ हमेशा सही नहीं हो सकता. इस दुनिया में हमेशा सबकुछ सही नहीं होगा.... तो जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें शुभकामनाएं और जिनके लिए प्रदर्शन हो रहे हैं, उन्हें भी शुभकामनाएं, क्योंकि मुझे कुछ पता नहीं है.'

प्रदर्शन के दौरान भी कसा था तंज

यह भी पढ़ें

दिलजीत के इस बयान के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने नाराजगी जताई थी.प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दिपके ने कहा था, 'यह भी कलाकार हैं ब्रो.' पंजाबी सिंगर काका की मौजूदगी का जिक्र करते हुए दिलजीत पर तंज कसा था. अब दिल्ली कॉन्सर्ट को अनुमति नहीं मिलने के बाद दिपके की नई पोस्ट ने एक बार फिर इस मामले को चर्चा में ला दिया है. फिलहाल, उनके बयान पर दिलजीत दोसांझ की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...