Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल: जान लें पूजा की पूरी विधि, साथ ही वे मंत्र जिनसे नौकरी में बाधा और जिंदगी के सारे कष्ट होंगे दूर

सनातन धर्म में बड़ा मंगल का बहुत महत्व है. ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 13 मई को है. इस दिन हनुमान जी की पूजा करने और कुछ मंत्र के जाप करने से बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं और नौकरी-निजी जिंदगी में कष्ट दूर होती है. तो जान लें पूजा की पूरी विधि और चमत्कारिक मंत्र.

Loading Ad...
मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमान को समर्पित है. ये दिन श्री रामभक्त की आराधना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है. तो वहीं ज्येष्ठ या जेठ मास में पड़ने वाले प्रत्येक मंगलवार को की गई पूजा से कई बिगड़े काम बन जाते हैं. इस मास में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है. 13 मई से बड़े मंगल की शुरूआतें होने जा रही है. इसका सनातन धर्म में बड़ा महत्व है. एक तरह से इसे एक महत्वपूर्ण त्योहार की तरह मनाया जाता है.  हिंदू कैलेंडर के अनुसार आने वाले ज्येष्ठ के महीने में हर मंगल को हिंदू इसे धूम-धाम से मनाते हैं और हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं. पुण्य और मनोकामना की प्राप्ति के लिए इस दिन बड़े पैमाने पर भंडारे का आयोजन भी होता है, वहीं प्रसाद वितरण की भी परंपरा रही है.

बड़े मंगल पर शीघ्र प्रसन्न होते हैं हनुमान जी

धर्म शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल पर विधि विधान से श्री हनुमान की पूजा करने से व्यक्ति को कई कष्टों और बाधाओं से मुक्ति मिलती है. ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले ये मंगलवार काफी खास माने जाते हैं. इस बार कुल 5 मंगलवार पड़ेंगे. वहीं इस महीने का पहला बड़ा मंगलवार 13 मई को और आखिरी 10 जून को पड़ रहा है. कुछ चमत्कारी मंत्र और उपाय हैं जिससे अंजनि पुत्र प्रसन्न होते हैं और दुख दर्द से मुक्ति दिलाते हैं. इस दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाना विशेष पुण्यकारी माना जाता है. इस दिन को शक्ति, साहस और ऊर्जा देने वाला माना जाता है. 

‘हनुमान जी के कुछ मंत्र जिससे दूर होती है नकारात्मकता और बाधा’

ऐसे मंत्र जो नकारात्मकता को दूर करते हैं, शत्रुओं को हावी नहीं होने देते और नौकरी में आ रही बाधा से मुक्त करते हैं. आइए ऐसे ही मंत्रों के बारे में जान लेते हैं.

हर प्रकार की बाधा दूर करने वाला मंत्र

ओम ह्रां ह्रीं ह्रं ह्रैं ह्रौं ह्रः॥ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्. बड़े मंगल पर आप हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से हर प्रकार की बाधा का नाश होता है.

प्रेत बाधा और नकारात्मक शक्ति दूर करने वाला मंत्र

ॐ दक्षिणमुखाय पच्चमुख हनुमते करालबदनाय के जाप से व्यक्ति प्रेत बाधा एवं अन्य नकारात्मक शक्तियों से बचा रहता है.

नौकरी में बाधा दूर करेगा ये मंत्र

मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन. मान्यता है कि इस मंत्र जाप से नौकरी में आ रही बाधा दूर होती है. इसका कम से कम 108 बार जाप जरूर करना चाहिए.

‘हर कष्ट और रोग दूर करेगा ये मंत्र’

ऊं हं हनुमते नम:. ये मंत्र अत्यंत ही लाभकारी माना जाता है. कहते हैं इस मंत्र के जाप से व्यक्ति को हर कष्ट और रोग से मुक्ति मिलती है.

इनके अलावा ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा, ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् स्वाहा, ओम नमो भगवते हनुमते नमः भी सर्वोत्तम लाभ देते हैं.

कहते हैं जो भक्त सच्चे मन से इस दौरान भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. इसके अलावा हनुमान जी के कुछ मंत्रों के जाप से भी भक्तों के दुख दर्द दूर होते हैं.

ज्येष्ठ माह की शुरुआत मंगलवार 13 मई से होने जा रही है जो शुरू होकर 10 जून तक चलेगा. ये जानकारियां सामान्य मान्यताओं, धार्मिक ग्रंथों में उल्लेखित जानकारियों पर आधारित है.

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए 13 मई से 10 जून के बीच कुछ विशेष उपाय से भी जिंदगी की बाधाएं दूर हो सकती हैं. ये उपाय उनके भोग से संबंधित हैं. सुंदरकांड, श्री हनुमान महाउपासना, हनुमान जी के मन्त्र और अष्टोत्तरशत नाम जैसे ग्रंथों में हनुमान जी को भोग से संबंधित जानकारी का उल्लेख है.

बात बड़े मंगल की तो जानकारों के अनुसार, हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए पहले बड़े मंगल पर बूंदी के लड्डू, दूसरे (20 मई) में चना और गुड़, तीसरे (27 मई) में सिंदूर, चमेली और तेल, चौथे (3 जून) को बेसन के लड्डू और पांचवें (10 जून ) को पान और नारियल चढ़ाने से मारुतिनंदन प्रसन्न होंगे और दुख हरेंगे.

इस दौरान दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर और प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर में हनुमान भक्तों और श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखी गई. लोग बजरंगबली की पूजा-अर्चना के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं.




Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...