Advertisement
Greater Noida: 6 साल की मासूम की हत्या का आरोपी बलराज एनकाउंटर में ढेर, पुलिस पर फायरिंग का आरोप
ग्रेटर नोएडा में छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी बलराज को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया.
Advertisement
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी बलराज को मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी को हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए टिड्डी पार्क इलाके में ले जाया गया था.
इसी दौरान उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मासूम बच्ची की हत्या की घटना सामने आने के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ था.
28 अगस्त को घर से लापता हुई थी बच्ची
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, छह साल की बच्ची 28 अगस्त को घर से लापता हो गई थी. परिजनों ने बच्ची के वापस नहीं लौटने पर पुलिस को सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए कई टीमें गठित की थीं. तलाश के दौरान पुलिस को बच्ची का शव बरामद हुआ.
Advertisement
CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग
शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के मामले की जांच तेज कर दी. जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को अहम सुराग दिए. फुटेज में आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया था. इसके बाद एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को बोरे में शव ले जाते हुए देखा गया.
Advertisement
दुष्कर्म के बाद हत्या का भी आरोप
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान बलराज के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले में आरोपी पर बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने का भी आरोप था.
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही थी. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और भय का माहौल था. लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बलराज को हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के लिए टिड्डी पार्क ले जाया गया था.
Advertisement
आरोपी को हथियार बरामद करने ले गई थी पुलिस
पुलिस टीम आरोपी से हथियार के संबंध में जानकारी हासिल कर रही थी. इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हथियार हासिल कर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया. इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया.
यह भी पढ़ें
पुलिस टीम ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके से हथियार बरामद करने की बात कही है. घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया और मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.