Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

दिवाली पर कार खरीदने वालों की मौज! ₹3.40 लाख तक की छूट, मारुति दे रही करोड़ों के गिफ्ट

Diwali 2026: दिवाली से पहले कई बड़ी ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शानदार डिस्काउंट और दूसरे फायदे दे रही हैं. मारुति सुजुकि से लेकर टाटा मोटर्स, होंडा, ह्यूंदै और रेनो तक अपनी कारों पर आकर्षक ऑफर पेश कर रही हैं..

Image Source: Canva (Representative Image)
Loading Ad...

Diwali 2026: त्योहारी सीजन में अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है...दिवाली से पहले कई बड़ी ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शानदार डिस्काउंट और दूसरे फायदे दे रही हैं. मारुति सुजुकि से लेकर टाटा मोटर्स, होंडा, ह्यूंदै और रेनो तक अपनी कारों पर आकर्षक ऑफर पेश कर रही हैं...कुछ चुनिंदा मॉडल पर लाखों रुपये तक की बचत का मौका है. हालांकि, कौन-सी कार पर कितनी छूट मिलेगी, यह उसके मॉडल, वेरिएंट और डीलरशिप पर निर्भर करेगा...

Maruti Suzuki की कारों पर 1.95 लाख रुपये तक की बचत

मारुति सुजुकी की कार खरीदने वालों के लिए इस फेस्टिव सीजन में खास ऑफर मिल रहे हैं. वरुण मोटर्स की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ग्रैंड विटारा और विक्टोरिस के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल पर 1.95 लाख रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं. वहीं, इसके साथ ही इनविक्टो पर 95 हजार रुपये और स्विफ्ट पर 80 हजार रुपये तक की छूट का मौका है... कंपनी के दशहरा-दिवाली धमाका अभियान के तहत ग्राहकों को सोने के सिक्के और एक्सेसरीज समेत उपहार जीतने का मौका भी दिया जा रहा है. ये ऑफर 31 अक्टूबर 2026 तक बताए गए हैं. 

Loading Ad...

Tata Motors की कारों पर भी शानदार ऑफर

Loading Ad...

टाटा मोटर्स की कार खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को भी फायदा मिल सकता है... डीलर सागर मोटर्स की ओर से नवरात्रि ऑफर के तहत टाटा की कारों पर 3.40 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं...हालांकि, इतनी बड़ी छूट हर मॉडल या हर ग्राहक के लिए उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है.. इसलिए बुकिंग से पहले डीलर से अपने पसंदीदा मॉडल पर लागू ऑफर की पूरी जानकारी लेना बेहतर रहेगा..

RC गुम होने पर नहीं काटने पड़ेंगे RTO के चक्कर! घर बैठे ऐसे करें डुप्लीकेट RC के लिए अप्लाई

Loading Ad...

Honda City और Amaze पर कितनी छूट?

होंडा की वेबसाइट के अनुसार, न्यू होंडा सिटी पर 1,70,900 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं...वहीं, नई अमेज पर 66,800 रुपये और दूसरी पीढ़ी की अमेज पर 57,600 रुपये तक के लाभ बताए गए हैं.. वास्तविक छूट ग्राहक के शहर, कार के वेरिएट और लागू शर्तों के हिसाब से बदल सकती है...

Hyundai Creta और Renault Duster पर भी बचत

Loading Ad...

ह्यूंदै के सुपर डिलाइट डेज अभियान के तहत क्रेटा पर एक लाख रुपये तक, एक्सटर पर 50 हजार रुपये और ऑरा पर 30 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं...कंपनी की ओर से प्रति लाख रुपये पर 999 रुपये से शुरू होने वाली मासिक किस्त का विकल्प भी बताया गया है, जिसकी शर्तें जांचना जरूरी है...

दूसरी ओर, रेनो डस्टर के चुनिंदा वेरिएंट पर 1.50 लाख रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं... इसमें नकद छूट, पुरानी कार बदलने पर एक्सचेंज लाभ और स्क्रैपेज योजना के फायदे शामिल हो सकते हैं...

कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Loading Ad...

टाटा मोटर्स ने 14 नवंबर 2026 तक फेस्टिव सर्विस कैंप (Service Cmap) की भी घोषणा की है, जिसमें कार की 30 बिंदुओं पर मुफ्त जांच की सुविधा दी जाएगी... नई कार खरीदने से पहले अलग-अलग कंपनियों के ऑफर की तुलना जरूर करें... ध्यान रख कि छूट की राशि डीलरशिप, शहर, मॉडल, वेरिएंट और स्टॉक के आधार पर अलग हो सकती है... इसलिए अंतिम फैसला लेने से पहले नजदीकी डीलर से लिखित कोटेशन और सभी नियमों की जानकारी जरूर लें..

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...