1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम, UPI से ATM कैश निकालना पड़ेगा महंगा
HDFC Bank: अगर महीने की फ्री लिमिट खत्म हो जाती है, तो उसके बाद किए गए हर ट्रांजैक्शन पर बैंक की तरफ से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा. पहले कई लोग UPI से कैश निकालने को अलग सुविधा मानते थे, लेकिन अब यह नियम बदलने वाला है.
HDFC Bank: डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ अब लोग UPI के जरिए भी ATM से कैश निकालने लगे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए HDFC Bank ने एक नया फैसला लिया है. बैंक ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल 2026 से UPI के जरिए ATM से कैश निकालने को भी सामान्य ATM ट्रांजैक्शन की तरह ही माना जाएगा. इसका सीधा मतलब यह है कि अगर आप UPI से ATM से पैसे निकालते हैं, तो वह भी आपकी मासिक फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट में ही गिना जाएगा. अगर महीने की फ्री लिमिट खत्म हो जाती है, तो उसके बाद किए गए हर ट्रांजैक्शन पर बैंक की तरफ से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा. पहले कई लोग UPI से कैश निकालने को अलग सुविधा मानते थे, लेकिन अब यह नियम बदलने वाला है.
फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कितना देना होगा चार्ज
नए नियम के लागू होने के बाद अगर कोई ग्राहक अपनी फ्री ATM ट्रांजैक्शन लिमिट पूरी कर लेता है और उसके बाद UPI के जरिए कैश निकालता है, तो उसे चार्ज देना होगा. बैंक के मुताबिक, फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये + टैक्स देना होगा. यानी अगर आपने महीने में तय सीमा से ज्यादा बार ATM से पैसे निकाले, तो हर बार यही शुल्क लगाया जाएगा. यह नियम सामान्य ATM विड्रॉल और UPI-आधारित कैश विड्रॉल दोनों पर समान रूप से लागू होगा.
सेविंग और सैलरी अकाउंट पर कितनी मिलती हैं फ्री ट्रांजैक्शन
- HDFC Bank अपने सेविंग और सैलरी अकाउंट रखने वाले ग्राहकों को हर महीने कुछ फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है. इस सीमा के अंदर रहने पर ग्राहकों से कोई चार्ज नहीं लिया जाता.
- HDFC बैंक के अपने ATM पर हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं.
- दूसरे बैंक के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं.
- जबकि नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन तक की सुविधा दी जाती है.
- अगर ग्राहक इन तय सीमाओं से ज्यादा ट्रांजैक्शन करता है, तो उसके बाद बैंक हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर शुल्क वसूलता है।
कुछ अकाउंट पर मिलती है अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन सुविधा
बैंक के कुछ खास करंट अकाउंट ऐसे भी हैं, जिनके ग्राहकों को HDFC Bank के ATM पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है. यानी इन खातों के धारकों को ATM से पैसे निकालने की संख्या पर कोई सीमा नहीं होती.
इनमें Biz Lite+, Biz Pro+, Biz Ultra+, Biz Elite+, Flexi, Plus, Activ, Ascent, Max Advantage, Max, Professional, Ecomm, Apex, Ultima, Merchant Advantage Plus Current Account, Supreme Current Account, Startup Current Account, Smartup Max, Smartup Growth और Giga Current Account जैसे कई अकाउंट शामिल हैं.
इन अकाउंट के ग्राहकों के लिए बैंक के ATM से कैश निकालने पर किसी प्रकार की संख्या सीमा लागू नहीं होती, इसलिए वे जरूरत के अनुसार जितनी बार चाहें उतनी बार फ्री में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.
1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले इस नए नियम के बाद UPI के जरिए ATM से कैश निकालना भी सामान्य ATM ट्रांजैक्शन की तरह ही गिना जाएगा. इसलिए ग्राहकों को अपनी मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट का ध्यान रखना होगा, ताकि अतिरिक्त चार्ज देने से बचा जा सके.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement