‘नमक हराम बनकर जीने से…’, इस मुस्लिम की एक्ट्रेस बीवी ने खामेनेई की मौत पर रोने वालों की लगाई क्लास!
दुनिया में ईरान-इजरायल वॉर को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भी खूब बहस हो रही है. अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस मामले पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर उन लोगों की क्लास लगाई है, जो खामेनेई की मौत पर रोना रो रहे हैं.
साथ निभाना साथिया जैसे सुपरहिट शो से घर-घर में फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी खुलकर अपने विचार रखती हैं. देवोलीना ने हर मुद्दे पर खुलकर अपनी रखती हैं, फिर चाहे मामला देश से जुड़ा हो या विदेश से, एक्ट्रेस अपनी बात रखने से गुरेज़ नहीं करती हैं
खामेनेई की मौत पर रोने वालो की देवोलिना ने लगाई क्लास
इस वक्त पूरी दुनिया में ईरान-इजरायल वॉर को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भी खूब बहस हो रही है. अब देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस मामले पर रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर उन लोगों की क्लास लगाई है, जो भारत में रहकर दूसरे मुल्क के लिए समर्थन दिखा रहे हैं और खामेनेई की मौत पर रोना रो रहे हैं.
‘तुम दुश्मनों के लिए रोते हो’
देवोलिना ने अपनी पोस्ट में लिखा, “तुम लोग कहते हो कि इस देश (भारत) से तुम्हारा कोई नाता नहीं है. हमारे सैनिकों को लेकर तुम फक्र महसूस नहीं करते हो, जब वो शहीद होते हैं तो तुम्हें दुख नहीं होता. तुम आतंकी हमलों को 'साजिश' का नाम देते हो. 'ऑपरेशन' को ड्रामा कहकर खारिज करते हो. पीड़ितों को 'प्रॉपेगेंडा' बताते हो. लेकिन देश के खिलाफ खड़े होने में जरा भी नहीं हिचकिचाते. तुम दुश्मनों के लिए रोते हो, नफरत की वकालत करते हो. तुम्हें बचाने के लिए जो भी बलिदान हुए उस पर सवाल उठाते हो- जबकि उस आजादी को जरूर एंजॉय करते हो, तो किसी के बलिदान से तुम्हें मिली है.”
‘असहमत होना तुम्हारा अधिकार है. लेकिन बेइज्जती करना नहीं’
देवोलिना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ''यहां रहकर, यहां से कमाई कर, यहां का खाना खाकर, बिना डरे सांस लेते हो, क्योंकि कोई तुम्हारी रक्षा के लिए बॉर्डर पर खड़ा है... फिर भी राष्ट्र की अखंडता का मजाक उड़ाते हो? असहमत होना तुम्हारा अधिकार है. लेकिन बेइज्जती करना नहीं. तुम्हें कोई जरूरत नहीं है कि हर पॉलिसी से सहमत हों, लेकिन अगर तुम किसी के बलिदान की सराहना नहीं सकते तो, खुद से पूछो लॉयलटी का आखिर तुम्हारे लिए क्या मतलब है? ये अंध राष्ट्रभक्ति नहीं है. ये गरिमा, सम्मान के बारे में है. जो मिट्टी आपको बचा रही है, उसी पर कीचड़ उछालना गलत है.”
‘नमकहराम बनकर जीने से लाख गुना अच्छा…’
देवोलीना यहीं नही्ं रुकीं उन्होंने सख्त चेतावनी तक दे डाली. उन्होंने अपने पोस्ट के आख़िर में लिखा, “या तो जिस देश का नमक खा रहे हो, उससे वफादारी कर लो. या तो जिस देश के साथ वफादारी निभा रहे हो वहां का नमक खाया करो. ये बिल्कुल ही सिंपल बात है. नमकहराम बनकर जीने से लाख गुना अच्छा, वफादार बनकर सांसें लेना.”
बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग जमकर उनकी तारीफ़ कर रहे हैं, वैसे कई लोग देवोलिना की इस पोस्ट को बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट से जोड़कर देख रहे हैं. क़ई लोगों का मानना है कि देवोलिना ने फरहाना भट्ट पर ही निशाना साधा है. दरअसल हाल ही में फरहाना ने खामेनेई की मौत पर दुख जताया था. जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोल भी किया था.
फरहाना ने खामेनई की मौत पर जताया था दुख
फरहाना ने मीडिया से बातचीत में खामेनई की मौत पर दुख जताते हुए कहा था, "बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते. वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे. इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं. आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सो पाई.
मुस्लिम शख़्स से की थी देवोलिना भट्टाचार्जी से शादी
बात करें देवोलिना भट्टाचार्जी की तो 14 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस ने अपने मुस्लिम बॉयफ़्रेंड शाहनवाज शेख़ से कोर्ट मैरिज की थी. शाहनवाज शेख़ पेशे से जिम ट्रेनर हैं. और कई स्टार्स को जिम में ट्रेन करते हैं. देवोलिना और शाहनवाज की लव स्टोरी भी जिम के दौरान ही शुरु हुई थी.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement