10वीं के बच्चे करते थे छोटे छात्रों संग अप्राकृतिक दुष्कर्म, दर्ज हुआ केस, सब पर लगा POCSO

ये घटना नाशिक जिले के एक सरकारी हॉस्टल की है. आरोप है कि यहां कक्षा 10 के छात्रों ने कक्षा 5 और कक्षा 6 के बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है. मंगलवार को ही इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद एसपी बालासाहेब पाटिल ने मौके पर पहुंचकर जांच की.

Social Media

महाराष्ट्र के नाशिक से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हिला कर दिया है. दरअसल यहां कक्षा 10 में पढ़ने वाले कई छात्रों के ख़िलाफ़ POCSO के तहत केस दर्ज कर किया गया है. 

इस अपराध को रैगिंग का नाम दिया जाता था

आरोप है कि 10वीं के साथ छात्र अपने से भी कम उम्र के छात्रों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करते थे. साथ ही इस अपराध को रैगिंग का नाम दिया जाता था. पुलिस ने पेरेंट्स की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. 

ये घटना नाशिक जिले के एक सरकारी हॉस्टल की है

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार  ये घटना नाशिक जिले के एक सरकारी हॉस्टल की है. आरोप है कि यहां कक्षा 10 के छात्रों ने कक्षा 5 और कक्षा 6 के बच्चों के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है. मंगलवार को ही इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इसके बाद एसपी बालासाहेब पाटिल ने मौके पर पहुंचकर जांच की. 

‘बीते 6 से 7 महीनों से हो रहा था ये अपराध’

रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा, “कक्षा 10 के कई उम्र के छात्रों के साथ रैगिंग के नाम पर आप्रकृतिक दुष्कर्म करते थे.पीड़ितों के बयान के आधार पर बीते 6 से 7 महीनों से उनके साथ ऐसा काम किया जा रहा था. 22 फरवरी को उन्होंने इस मामले को हॉस्टल सुप्रीटेंडेंट के सामने उठाया था.”

‘कक्षा 10 के लड़कों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई’

इस मामले को लेकर उन्होंने आगे कहा, “इसके बाद सुप्रीटेंडेट ने कक्षा 10 के लड़कों के माता पिता से संपर्क किया और उन्हें घर लेकर जाने के लिए कहा, उन्होंने पीड़ितों के पैरेंट्स को भी बुलाया. एक पीड़ित के माता पिता ने मंगलवार को कक्षा 10 के लड़कों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी.”

पुलिस ने मामले को लेकर शुरु की कार्रवाई

बता दें कि पुलिस ने इस मामले को लेकर दसवीं के छात्रों को हिरासत में लेने की शुरुआत कर दी है. इसके बाद उन्हें जुवेनाइल जास्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा. इतना ही नहीं हॉस्टल के सुप्रीटेंडेंट समेत तीन कर्मचारियों के ख़िलाफ़ भी केस दर्ज किया गया है. इन लोगों पर भी आरोप है कि घटना के बारे में पता चलने के बाद भी उन्होंने पुलिस को इस बारे में इन्फॉर्म नहीं किया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE
अधिक →