Gold Price 30 जनवरी 2026: एक ही झटके में आसमान से जमीन पर आया सोने का भाव, लगभग 10,000 रुपये हुआ सस्ता

रॉकेट की तेजी से बढ़ते सोने के भाव में अचानक गिरावट आई है. 30 जनवरी के दिन लगभग 10,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है.

सोने की कीमतों में चल रही रिकॉर्ड तोड़ बढ़त पर अचानक ब्रेक लग गया है. हाल ही में आसमान छू रहे सोने के भाव में आज भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल बढ़ गई है. 

MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई. फरवरी वायदा भाव 6 प्रतिशत यानी लगभग 10,000 रूपये से भी ज्यादा लुढ़क कर 1,59,250 रूपये प्रति 10 ग्राम के  स्तर पर आ गया. वहीं, अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो अमेरिकी स्पॉट गोल्ड, जो कल 5,595 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था, वह 5.7 प्रतिशत गिरकर 5,104.6 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है.

घरेलू बाजार और शहरों के दाम

  • भारतीय बाजारों में भी कीमतों में बढ़ी गिरावट देखने को मिली है-
  • गुडरिटर्न्स के अनुसार, कल जो सोना 1,79,010 रूपये था, वह आज घटकर 1,70,770 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.
  • दिल्ली के सराफा बाजार में कीमत: कल शाम 24 कैरेट सोना (टैक्स सहित) 1,83,000 रूपये के स्तर पर था, जिसमें अब गिरावट आई है.
  • IBJA के आंकड़े: इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार सुबह जो भाव  1,75,340 रुपये था, वह आज दोपहर तक गिरकर 1,68,475 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. 

IBJA के मुताबिक आज सोने के भाव

  • 24 कैरेट सोना- 168475 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरेट सोना- 167800 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना- 154323 रुपये प्रति 10 ग्राम 
  • 18 कैरेट सोना- 126356 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना- 98558 रुपये प्रति 10 ग्राम 

 

Advertisement

यह भी पढ़ें

Advertisement

LIVE