Tata Motors 2026 में लाएगी 3 नई इलेक्ट्रिक कारें, Mahindra और MG को मिलेगा टक्कर

Tiago EV: 2026 में कंपनी अपनी लोकप्रिय Tiago EV का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार Tiago EV को पूरी तरह नया लुक दिया जाएगा.

Image Source: Social Media

Tata motors EV Cars Launch: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है और Tata Motors इस मार्केट में पहले से ही मजबूत स्थिति बनाए हुए है. 2026 में कंपनी अपनी लोकप्रिय Tiago EV का नया फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार Tiago EV को पूरी तरह नया लुक दिया जाएगा.

Tiago EV का नया फेसलिफ्ट

Tiago EV के फ्रंट में नई एलईडी हेडलाइट्स और आकर्षक डे-टाइम रनिंग लाइट्स देखने को मिल सकती हैं. इसके अलावा नया फ्रंट बंपर और बड़े साइड मिरर दिए जा सकते हैं, जिनमें 360 डिग्री कैमरा सिस्टम भी शामिल हो सकता है.
बाहरी डिजाइन में नए स्टाइल वाले व्हील्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, बदली हुई टेल लाइट्स और नया रियर बंपर शामिल हो सकते हैं. अंदर की केबिन में बेहतर फिनिशिंग, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल मीटर, वायरलेस फोन चार्जिंग और नया स्टीयरिंग व्हील मिल सकता है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 30 kWh की बैटरी दी जा सकती है, जिससे इसकी ड्राइविंग रेंज पहले से बेहतर होगी. यह कार शहर में रोजाना चलाने के लिए किफायती और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है.

Tata Avinya: प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार

Tata Motors 2026 की दूसरी छमाही में अपनी नई Avinya रेंज की पहली प्रोडक्शन कार पेश कर सकती है. यह कंपनी का हाई-एंड इलेक्ट्रिक मॉडल होगा, जो मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों से ऊपर रखा जाएगा.
Avinya का डिजाइन स्पोर्टबैक स्टाइल में हो सकता है, जिससे यह अलग और आधुनिक लगेगी. यह कार जेएलआर के EMA प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है, जिससे इसमें एडवांस टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज मिलने की उम्मीद है. Avinya, बाजार में प्रीमियम EV सेगमेंट में Mahindra और MG जैसी कंपनियों को टक्कर दे सकती है.

Tata Sierra EV: लंबी रेंज के साथ

Tata Sierra EV भी 2026 में लॉन्च होने की संभावना है. यह Sierra के पेट्रोल और डीजल मॉडल की पॉपुलैरिटी का फायदा उठाएगी. इसका इलेक्ट्रिक वर्जन दो बैटरी विकल्पों के साथ आ सकता है और एक बार चार्ज करने पर लगभग 450 किलोमीटर तक चल सकता है.
Sierra EV फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं होंगे, बस इसमें बंद ग्रिल और कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसके बैटरी विकल्प 55 kWh और 65 kWh हो सकते हैं.

नई EVs से बाजार में मुकाबला

Tata Motors की Tiago EV, Avinya और Sierra EV मॉडल भारतीय EV बाजार में नई जान डालेंगे. ये गाड़ियां Mahindra और MG जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देंगी. खासकर लंबी रेंज, आधुनिक डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण यह मॉडल ग्राहकों के बीच आकर्षक विकल्प साबित हो सकते हैं. ये सभी गाड़ियां शहर और लंबी दूरी दोनों के लिए भरोसेमंद, किफायती और सुरक्षित विकल्प देने का वादा करती हैं.

Advertisement

Advertisement

LIVE