WhatsApp ला रहा है Organizations फीचर - अब बड़ी कम्युनिटी के सभी सदस्यों और ग्रुप्स को मैनेज करना होगा आसान..
Credit : Canva (Representative Image)
क्या है Organizations फीचर- इसकी मदद से एडमिन एक ही जगह पर संगठन के सभी सदस्यों और सबग्रुप की जानकारी देख सकेंगे.
Credit : Canva (Representative Image)
Communities फीचर को मिलेगा अपग्रेड - WhatsApp ने 2022 में Communities फीचर पेश किया था, अब Organizations से इसे और बेहतर बनाने की तैयारी है.
Credit : Canva
एक जगह दिखेगी पूरी जानकारी एडमिन को संगठन का नाम, डिस्क्रिप्शन और कुल सदस्यों की संख्या एक ही इंटरफेस पर दिखाई देगी.
Credit : Canva (Representatave Image)
किस सदस्य का कौन-सा ग्रुप - View All ऑप्शन पर टैप करके एडमिन सदस्यों की लिस्ट और उनके जुड़े सबग्रुप की जानकारी देख सकेंगे.
Credit : Canva
एडमिन का काम होगा आसान - अब अलग-अलग ग्रुप चेक करने की जरूरत कम होगी और बड़ी WhatsApp कम्युनिटी को संभालना आसान हो सकेगा.
Credit : Canvaa
फिलहाल टेस्टिंग का इंतजार Android बीटा वर्जन 2.26.43.1 में फीचर के संकेत मिले हैं, लेकिन अभी बीटा टेस्टर्स भी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते.
Credit : Canva
कब होगा Organizations फीचर लॉन्च- WhatsApp ने लॉन्च डेट नहीं बताई है और iPhone पर इसकी उपलब्धता भी साफ नहीं है. फिलहाल यूजर्स को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.