मखाना हर फिटनेस लवर के लिए एक परफेक्ट स्नैक है. यह कम कैलोरी, हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है.
मखाना वजन घटाने में मदद करता है क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है.
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए मखाना कैल्शियम का अच्छा स्रोत है.
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी मखाना मदद करता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे आराम से खा सकते हैं.
हृदय की सेहत के लिए भी मखाना फायदेमंद है क्योंकि इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल कम होता है.
मखाने में मौजूद अमीनो एसिड मानसिक स्वास्थ्य और नींद के लिए लाभकारी होते हैं.
मखाने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं और फाइबर पाचन तंत्र को सही रखता है.
मखाना खाने के कई तरीके हैं, लेकिन इसे हल्का भूनकर नमक या घी के साथ स्नैक की तरह खाना ज्यादा फायदेमंद होता है. कई लोग सब्जी या करी में भी मखाने को डालते हैं.
इसे दूध में डालकर खीर या हलवा बनाया जा सकता है. ड्राई फ्रूट्स के साथ लड्डू बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं.
बहुत ज्यादा मात्रा में मखाना खाने से कब्ज हो सकता है. जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. सावधानियां भी जरूरी हैं.
Download App