अदरक, सदियों से भारतीय रसोई का अभिन्न हिस्सा रहा है. यह न केवल खाने को टेस्टी बनाता है, बल्कि एक शक्तिशाली औषधि के रूप में जाना जाता है.
अदरक में जिंजरॉल, शोगॉल जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड्स मौजूद होते हैं, जो सूजन-रोधी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण प्रदान करते हैं.
अदरक पेट संबंधी समस्याओं जैसे पाचन, अपच, गैस, कब्ज और मतली को दूर करने में रामबाण है.
विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अदरक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है.
महिलाओं के लिए, पीरियड्स से 3 दिन पहले अदरक का सेवन दर्द को काफी हद तक कम कर देता है.
अदरक कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है.
अदरक में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हृदय रोगों के जोखिम को घटाती है.
डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद, क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है.
अदरक मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन नियंत्रण आसान होता है. अदरक का सेवन BMI और इंसुलिन लेवल को कम करता है.
सुबह खाली पेट अदरक का पानी या चाय पीना मेटाबॉलिज्म को जगाता है. इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस करेंगे, साथ ही वजन भी घटेगा
सब्जी, दाल, करी या सलाद में कद्दूकस किया अदरक डालें. सूखा अदरक पाउडर (सोंठ) को मिठाई या हलवे में मिलाकर इस्तेमाल करें.
5 आसान व्यंजन जो आप बीजों का उपयोग करके बना सकते हैं
30 मिनट से कम समय में बनने वाली 5 आसान पनीर रेसिपी
यह चीज़ें खाई तो उम्र से पहले दिखने लगेंगे बूढ़े!
सावधान! इन चीज़ों के साथ गलती से भी ना खाएं घी
Download App