सौंफ का पानी एक ऐसा नुस्खा है, जिसे हमारी दादी-नानी भी पीने की सलाह देती थीं.
सौंफ के बीजों में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को भीतर से मजबूत बनाते हैं. इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस के साथ और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं.
सौंफ डाइजेशन को बेहतर बनाती है. इसमें मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट पाचन को संतुलित रखते हैं. यही वजह है कि इसे डाइजेशन बूस्टर कहा जाता है.
दिल की सेहत के लिए भी सौंफ का पानी किसी वरदान से कम नहीं. इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोकते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है.
सौंफ का पानी ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है, जो रक्त वाहिनियों को भी रिलैक्स करता है.
सौंफ के पानी का एक और बड़ा फायदा है रोग प्रतिरोधक क्षमता, यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करना. इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं.
अगर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं, तो सौंफ का पानी आपकी मदद कर सकता है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और चर्बी के जमाव को कम करने में मदद करता है. यही कारण है कि कई फिटनेस एक्सपर्ट सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने की सलाह देते हैं.
1-2 चम्मच सौंफ को रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पिएं. ये भूख को नियंत्रित कर चर्बी कम करने में मदद करता है.
मुंह की बदबू की समस्या भी सौंफ से दूर की जा सकती है. सौंफ में मौजूद प्राकृतिक तेल मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और सांसों को ताजगी देते हैं. इसके अलावा, यह मुंह के एसिड के स्तर को संतुलित रखता है, जिससे दांत और मसूड़े भी स्वस्थ रहते हैं.
Download App