एलोवेरा एक औषधीय पौधा है, जो दिखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं.
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट की समस्याएं आम हो गई हैं, जैसे कब्ज, गैस, अपच या भारीपन. एलोवेरा जूस को सुबह खाली पेट पीने से पेट की सफाई होती है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करने लगता है.
एलोवेरा में मौजूद फाइबर और प्राकृतिक एंजाइम्स पेट को स्वस्थ बनाए रखते हैं. इसके साथ ही ये लिवर की कार्यक्षमता को भी सुधारता है, जिससे शरीर से विषैले तत्व यानी टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं.
एलोवेरा को अक्सर फेस पैक और स्किन क्रीम्स में देखा गया है, लेकिन जब इसका जूस पिया जाता है, तो यह अंदर से असर करता है. एलोवेरा जूस पीने से चेहरे पर होने वाले मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियां कम होती हैं.
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी एलोवेरा जूस बेहद फायदेमंद है. यह जूस ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है. इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में इंसुलिन की कार्यप्रणाली को बेहतर करते हैं .हालांकि, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
वजन कम करने में भी एलोवेरा जूस काफी मदद कर सकता है. यह न सिर्फ भूख को नियंत्रित करता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है. जिससे आप ज्यादा कैलोरी को बर्न कर पाएंगे.
एलोवेरा जूस में विटामिन ए, सी, ई, बी12, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे जरूरी मिनरल्स होते हैं. इनसे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर छोटी-मोटी बीमारियों से खुद लड़ने में सक्षम हो जाता है.
वजन घटाने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन सुबह खाली पेट या खाने से 20-30 मिनट पहले करें. 1-2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं. स्वाद बेहतर बनाने के लिए इसमें नींबू, शहद, या आंवला मिलाया जा सकता है.
Download App