संतरा सिर्फ स्वाद में मजेदार नहीं, बल्कि इसमें सेहत और सौंदर्य का खजाना छिपा हुआ है. यह फल विटामिन-सी, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होता है.
इसका रस शरीर को ठंडक देता है, मन को ताजगी और चेहरे को निखार देता है.
अगर रोज एक संतरा खाया जाए, तो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्यून कोशिकाओं को मजबूत करता है.
संतरे के सेवन से सर्दी-जुकाम, संक्रमण और थकान जैसी दिक्कतें दूर रहती हैं. यह शरीर को डिटॉक्स भी करता है.
संतरा वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन फल है, क्योंकि यह कम कैलोरी, हाई फाइबर और विटामिन-C से भरपूर होता है, जो पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है
सुबह खाली पेट एक गिलास संतरे का रस पीने से लिवर और किडनी साफ होती हैं और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं.
संतरा दिल की रक्षा भी करता है. इसमें पोटैशियम और फाइबर होता है, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है.
संतरा पाचन को बेहतर बनाता है. संतरे का रेशा पेट को साफ रखता है, भूख संतुलित करता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है.
संतरे का रस और छिलका दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं. छिलके का पाउडर फेस पैक के रूप में लगाने से चेहरा चमकता है और मुंहासे घटते हैं.
संतरे में विटामिन-ए भी होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है.
संतरे की खुशबू भी अपने आप में एक प्राकृतिक थेरेपी है. यह तनाव, चिंता और थकान को कम करती है.
संतरे में कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो हड्डियों और जोड़ों को मजबूत करते हैं और दर्द या अकड़न से राहत देते हैं.
संतरे में पाए जाने वाले फ्लेवोनॉइड्स और लिमोनॉइड्स शरीर को कैंसर और संक्रमण से बचाते हैं.
वजन घटाने के लिए रोजाना 1-2 ताजे साबुत संतरे खाना सबसे अच्छा है, इन्हें सुबह नाश्ते के बाद, शाम के स्नैक के रूप में या लंच से 20-30 मिनट पहले खाएं, जिससे पेट भरा रहे और आप कम कैलोरी लें.
दूध या दही के साथ संतरा न लें और ठंड के मौसम में रात में इसका सेवन न करें.
Download App