कलौंजी ना सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करने में कारगर है.
इस काले और छोटे दाने का इस्तेमाल अचार के साथ अन्य पकवानों के रूप में भी होता है.
कलौंजी का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं. यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है.
कलौंजी का सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और रक्त नलिकाओं को स्वस्थ रखने में भी सहायक है.
कलौंजी खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को घटाने में मदद करता है, जिससे दिल का स्वास्थ्य बेहतर रहता है.
कलौंजी का सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है. यह आंतों में सूजन को कम करता है और कब्ज, अपच, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक है.
कलौंजी में फैटी एसिड और अन्य तत्व होते हैं, जो शरीर में जमा अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करते हैं. ये शरीर की चर्बी को कम करने और वजन घटाने में भी मदद करते हैं.
कलौंजी का तेल त्वचा और बालों के लिए भी बेहद लाभकारी है. इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. साथ ही यह मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा से संबंधित संक्रमण से भी बचाव करता है.
कलौंजी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी है. यह ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह इंसुलिन के कार्य को बेहतर बनाता है, जिससे डायबिटीज के नियंत्रण में भी मदद मिलती है.
1 टीस्पून कलौंजी के बीज को हल्का कूटकर एक गिलास पानी में डालें. इसमें 1 टीस्पून शहद और आधा नींबू का रस मिलाएं और सुबह खाली पेट पिएं. यह आपके मेटाबॉलिम्ज को बूस्ट करके वजन घटाने में मदद करता है.
Download App