सर्दियों में पनीर हड्डियों और मांसपेशियों के लिए ताकत का पावरहाउस है, जो शरीर को अनगिनत लाभ पहुंचाता है
शुद्ध दूध से बना पनीर हर मौसम में बराबर लाभ देता है. गर्मियों में पनीर का सेवन पेट को ठंडक देता है, जबकि सर्दियों में पनीर से शरीर को हेल्थी फैट मिलते हैं और शरीर का तापमान संतुलित रहता है.
अगर सही मसालों के साथ पनीर का सेवन किया जाए तो यह कफ बढ़ने से रोकता है और शरीर को प्रोटीन और कैल्शियम दोनों ही भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं.
पनीर का सेवन मांसपेशियों के लिए लाभकारी होता है और धीरे-धीरे मसल्स रिकवरी में भी सहायता करता है.
पनीर हड्डियों के लिए वरदान है. कैल्शियम होने की वजह से ये जोड़ों से जुड़े रोग होने की संभावना को भी रोकता है.
पनीर वजन नियंत्रण में भी मुख्य भूमिका निभाता है. प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से पनीर पेट में धीरे-धीरे पचता है जिसकी वजह से बार-बार भूख नहीं लगती. अगर एक बार पनीर से बना नाश्ता खा लिया जाए तो लंबे समय तक भूख दूर रहती है.
पनीर हॉर्मोन को संतुलित करने में भी मदद करता है. पनीर नर्वस सिस्टम को सपोर्ट करता है, जिससे विटामिन बी12 की पूर्ति भी शरीर में सही तरीके से होती हैं.
अगर पाचन शक्ति कमजोर है और भारी खाना पचाने में परेशानी होती है तो कम मात्रा में पनीर का सेवन करें. पनीर भारी होता है और धीरे-धीरे पचता है. ऐसे में गैस और अपच की समस्या हो सकती है.
अगर कफ की परेशानी रहती है, तो भी सीमित मात्रा में पनीर का सेवन सुबह के वक्त करें. कच्चा पनीर खाने से बचें और मसाले वाले पनीर का सेवन करें.
ग्रिल्ड पनीर को पकाए हुए किनोआ, पौष्टिक सब्जियों और हल्की ड्रेसिंग के साथ खाएँ. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, यह डिश दोपहर में खाने के लिए बिल्कुल जबरदस्त है. यह पेट को ज्यादा समय तक भरा रखती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है.
Download App