आजकल लोग छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी दवाओं पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन तेजपत्ता जैसे प्राकृतिक उपाय कई समस्याओं में राहत देने में मदद कर सकते हैं.
Credit : Image Credits: Canva
तेजपत्ता पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अगर किसी को गैस, अपच या पेट फूलने की समस्या रहती है, तो तेजपत्ते का काढ़ा या इसका इस्तेमाल खाने में करने से आराम मिल सकता है.
Credit : Image Credit: Canva
तेजपत्ता सांस से जुड़ी समस्याओं में भी उपयोगी माना जाता है.बदलते मौसम में इसका सेवन काफी मददगार हो सकता है.
Credit : Image Credits: Canva
सर्दी-जुकाम, हल्की खांसी या गले में खराश जैसी दिक्कतों में यह राहत दे सकता है. आयुर्वेद में इसे कफ को कम करने वाला बताया गया है.
Credit : Image Credits: Canva
ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए यह उपयोगी हो सकता है. हालांकि इसे किसी दवा का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए.
Credit : Image Credits: Canva
वजन घटाने के लिए तेज पत्ते का सेवन मुख्य रूप से चाय या इसके पानी के रूप में किया जाता है. यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है, जिससे शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है.
Credit : Image Credits: Canva
एक बर्तन में 2 कप पानी उबालें. इसमें 2-3 मध्यम आकार के तेज पत्ते और एक छोटा टुकड़ा दालचीनी (वैकल्पिक) डालें. इसे 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर उबलने दें. पानी को छान लें और गुनगुना होने पर पिएं. स्वाद के लिए आप इसमें शहद या नींबू का रस मिला सकते हैं. इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
Credit : Image Credits: Canva
तेजपत्ता में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर में सूजन और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में राहत पहुंचा सकते हैं. कुछ लोग इसे हल्के इंफेक्शन और दर्द में भी घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल करते हैं.