आजकल लोग अच्छी सेहत के लिए अक्सर अलग-अलग प्रकार के सुपरफूड्स की तलाश में रहते हैं. उन्हीं में से एक है सबसे पावरफुल सुपरफूड अखरोट
Credit : Canva
दिमाग के आकार का दिखने वाला ये नट सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि दिमाग और पूरे शरीर को सेहतमंद रखने में भी किसी चमत्कार से कम नहीं है.
Credit : Canva
स्वाद में तो ये लाजवाब है ही, साथ ही शरीर को भी अंदर से मजबूत और ताकतवर बनाता है. अखरोट में है ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स जो सेहत के लिए वरदान साबित होते हैं.
Credit : Canva
दिल को तंदरुस्त रखने के लिए डाइट में ज़रूरी पोषण के साथ साथ अखरोट शामिल करना भी ज़रूरी है. इसमें होता है ओमेगा-3 फैटी एसिड जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है.
Credit : Canva
अखरोट खाने से दिमाग भी तेज़ काम करता है. अगर आप में फोकस की कमी है या आप छोटी छोटी चीज़ें भूल जाते हैं या आपको मानसिक थकान महसूस होती है तो अखरोट इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है.
Credit : Canva
अखरोट डायबिटीज के मरीजों के लिए भी वरदान साबित होता है. इसे खाने से शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है.
Credit : Canva
इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और पेट से जुड़ी समस्याएँ नहीं होती.
Credit : Canva
अखरोट स्ट्रेस कम करने में भी मदद करते हैं. अगर आप रोज़ 5 से 7 अखरोट खाने की आदत डाल लें तो आपको रात में बेहतर नींद भी आएगी.
Credit : Canva
अखरोट खाने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है. फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण यह जल्दी भूख नहीं लगने देता.
Credit : Canva
रात को 2 अखरोट पानी में भिगो दें. सुबह उठकर इन्हें खाली पेट चबाकर खाएं. ऐसा करने से शरीर को कई फायदे मिलेंगे.
Credit : Canva
Download App