हर महीने पीरियड्स के दौरान होने वाला पेट दर्द और Cramps महिलाओं के लिए काफी तकलीफदेह होता है.
Credit : Image Credits: Canva
दर्द से राहत पाने के लिए अक्सर महिलाएं Painkillers का सहारा लेती हैं. हालांकि, बार-बार पेनकिलर खाना वो भी बिना डॉक्टर की सलाह के,  सेहत पर लंबे समय में दुष्प्रभाव डाल सकता है.
Credit : Image Credits: Canva
हमारी रसोई में ही ऐसे कई खाद्य पदार्थ और सुपरफूड्स मौजूद हैं, जो पीरियड्स के दर्द को काफी हद तक कम करने में मदद कर सकते हैं.
Credit : Image Credits: Canva
केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जो मांसपेशियों को रिलैक्स करने का काम करता है और ऐंठन से तुरंत राहत दिलाता है.
Credit : Image Credits:Canva
पीरियड्स के दिनों में तरबूज किसी वरदान से कम नहीं. तरबूज खाने से डिहाइड्रेशन नहीं होता और ब्लोटिंग से राहत मिलती है. साथ ही इसमें मौजूद शुगर से शरीर को एनर्जी मिलती है.
Credit : Image Credits: Canva
नट्स और सीड्स खाना सेहत के लिए वैसे भी बहुत फायदेमंद होता है. इनमें मौजूद मैग्नीशियम, विटामिन-ई पीरियड्स के दौरान आपको सूजन से राहत दिलाते हैं.
Credit : Image Credits: Canva
अदरक में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी कॉम्पोनेंट्स इसे एक नेचुरल पेनकिलर बनाते हैं. पीरियड्स के दौरान अगर आप अदरक खाएंगी तो आपको पेट दर्द, ऐंठन, मतली और मांसपेशियों में अकड़न से राहत मिलेगी.
Credit : Image Credits: Canva
हल्दी में होता है करक्यूमिन जो सूजन और दर्द को कम करने का काम करता है. पीरियड्स के दौरान रात के समय हल्दी वाला दूध पीकर सोने से राहत मिलती है.
Credit : Image Credits: Canva
Download App