गर्मियों में गर्म पानी, पुदीना, नींबू और शहद से बनी एक हेल्दी ड्रिंक पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं.
Credit : Canva
सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. पुदीना पेट को शांत रखता है, ब्लोटिंग और गैस की समस्या कम करता है. नींबू और गर्म पानी कब्ज और अपच दूर करते हैं.
Credit : Canva
ये ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है और वजन नियंत्रण में भी मददगार साबित होता है.
Credit : Canva
विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह ड्रिंक त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है.
Credit : Canva
ये ड्रिंक इम्युनिटी बूस्ट करता है और एंटी-बैक्टीरियल गुण देता है. साथ ही सर्दी-जुकाम और गले की खराश से बचाव में भी मदद करता है.
Credit : Canva
ये पेय न सिर्फ रोजाना की थकान दूर करता है, बल्कि शरीर से टॉक्सिन निकालता है और तुरंत एनर्जी प्रदान करता है.
Credit : Canva
इस हेल्दी ड्रिंक को बनाने की विधि आसान है. इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ लें. 7-10 ताजी पुदीने की पत्तियों को हल्का मसलकर डालें. इसमें 1-2 चम्मच शहद मिलाएं. अच्छी तरह हिलाकर सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पीएं.
Credit : Canva
डायबिटीज या एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए.
Credit : Canva
Download App