बेल का शरबत स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा और प्राकृतिक विकल्प है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि इसे पीने से आपके शरीर को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं.
Credit : Canva
बेल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और अन्य जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं. यह पेय सस्ता,आसानी से बनने वाला और पूरी तरह प्राकृतिक है.
Credit : Canva
बेल में हाई मात्रा में फाइबर होता है जो अपच, गैस, कब्ज और पेट फूलने की समस्या को जड़ से दूर करता है. यह पेट साफ रखता है और पाइल्स में भी राहत देता है.
गर्मी में बार-बार पसीना आने से शरीर कमजोर पड़ जाता है. बेल का शरबत प्यास बुझाता है, डिहाइड्रेशन से बचाता है, और पूरे दिन तरोताजा रखता है.
Credit : Canva
बेल का शरबत खून को साफ करता है, शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है, और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है.
Credit : Canva
बेल के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है.
बेल महिलाओं के लिए विशेष लाभदायक है. प्रसव के बाद यह दूध बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को जरूरी पोषण देता है.
बेल का शरबत बनाना भी आसान है. इसके लिए ताजा बेल का गूदा निकालकर अच्छे से पीस लें. इसमें ठंडा पानी, थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर और स्वाद के अनुसार शहद या गुड़ मिलाएं और
गर्मियों में रोज सुबह खाली पेट या दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास बेल का शरबत पीने से पेट स्वस्थ रहता है और पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है.
Download App