गर्मी के मौसम में करेले का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. औषधीय गुणों से भरपूर करेला शरीर की कई बीमारियों से बचाव करता है.
Credit : Image Credits: Canva
करेला विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है.
Credit : Image Credits: Canva
करेला ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में बहुत प्रभावी है. गर्मी में जब ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है, तब करेले का जूस या सब्जी नियमित रूप से लेने से शुगर लेवल बैलेंस रहता है.
Credit : Image Credits: Canva
गर्मी में अपच, गैस, कब्ज और पेट दर्द की समस्या आम है. ऐसे में करेला पेट साफ रखता है और पाचन शक्ति बढ़ाता है. करेले का जूस पेट दर्द में तुरंत राहत देता है.
Credit : Image Credits: Canva
करेला प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है. यह शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है. इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट गर्मियों में कमजोर पड़ रहे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं.
Credit : Image Credits: Canva
करेला खून को शुद्ध करता है और मेटाबॉलिज्म तेज करके वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है.
Credit : Image Credits: Canva
वेट लॉस के लिए सुबह खाली पेट 20-30 मिलीलीटर करेले का जूस पीना सबसे कारगर है, जो फैट बर्न और मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद करता है. इसके अलावा, करेले को उबालकर, भूनकर या सलाद के रूप में भी डाइट में शामिल किया जा सकता है.
Credit : Image Credits: Canva
जिन लोगों को किसी तरह की एलर्जी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही करेले का इसका सेवन करना चाहिए.
Credit : Image Credits: Canva
Download App