भारत की पहली “जनता कार” Maruti 800 - साल 1983 में लॉन्च हुई यह छोटी कार, बड़े सपनों की शुरुआत थी. आम आदमी के लिए कार खरीदना पहली बार हकीकत बना.
Credit : Maruti 800 EV
जब सपना बना सच्चाई - कम कीमत, शानदार माइलेज और आसान मेंटेनेंस. हर मध्यमवर्गीय परिवार की यह पहली पसंद बन गई.
Credit : Maruti 800 EV
सिर्फ 47,500 रुपये में खुशियां - उस दौर में इसकी शुरुआती कीमत करीब 47,500 रुपये थी. छोटे परिवारों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वरदान साबित हुई.
Credit : Maruti 80
27 साल तक सड़कों की रानी - लगभग तीन दशकों तक इस कार ने भारतीय सड़कों पर राज किया. 2004 में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बनी.
Credit : Maruti
एक दौर का अंत, यादों की शुरुआत - साल 2010 में इसका प्रोडक्शन बंद हो गया. लेकिन लोगों के दिलों में इसकी जगह आज भी खास है.
Credit : Maruti
इलेक्ट्रिक युग और Maruti e Vitara - समय बदला और अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दौर शुरू हो चुका है. मारुति ने e Vitara के साथ अपने नए सफर की शुरुआत की है.
Credit : Maruti
अगर Maruti 800 बनती इलेक्ट्रिक - एक डिजिटल आर्टिस्ट ने इसका इलेक्ट्रिक अवतार कल्पना में उतारा. यह आधिकारिक मॉडल नहीं, बल्कि एक क्रिएटिव रेंडर है.
Credit : Maruti
नियो-रेट्रो लुक, फ्यूचरिस्टिक स्टाइल - बॉक्सी शेप वही, लेकिन क्लोज्ड ग्रिल और LED लाइट बार नया अंदाज.फ्लश डोर हैंडल और मिनिमल केबिन इसे मॉडर्न टच देते हैं.
Credit : Maruti
यादों से भविष्य तक - 796cc पेट्रोल इंजन से इलेक्ट्रिक मोटर तक का सफर. Maruti 800 ने सिखाया , छोटी कार, बड़ा इतिहास.