धूप में खड़ी कार बनी आग का गोला - गर्मी में कुछ मिनट धूप में खड़ी कार अंदर से ओवन जैसी गर्म हो जाती है. ऐसे में कार में बैठते ही AC फुल चलाना नुकसान पहुंचा सकता है.
Credit : Canva
तुरंत AC ऑन करना क्यों हो सकता है खतरनाक- एक्सपर्ट्स के मुताबिक बंद कार में गर्म हवा और कई गैसें जमा हो सकती हैं.सीधे AC चलाने से ये हवा आपके शरीर पर असर डाल सकती है.
Credit : Canva
पहले खोलें खिड़कियां और दरवाजे- कार में बैठते ही 20–30 सेकंड के लिए खिड़कियां खोल दें. इससे अंदर फंसी गर्म हवा बाहर निकल जाती है.
Credit : Canva
धीरे-धीरे कम होता है केबिन का तापमान - हवा बाहर निकलने के बाद कार का अंदरूनी तापमान सामान्य होने लगता है. इसके बाद AC चलाने पर कूलिंग भी जल्दी मिलती है.
Credit : Canva
प्लास्टिक पार्ट्स भी छोड़ सकते हैं गैस - धूप में डैशबोर्ड, सीट और प्लास्टिक पार्ट्स काफी गर्म हो जाते हैं. इनसे निकलने वाली हल्की गैस घुटन और बेचैनी पैदा कर सकती है.
Credit : Canva
सेहत पर पड़ सकता है बुरा असरतेज गर्मी से अचानक ठंडे माहौल में आने पर शरीर पर झटका पड़ता है. इससे सिरदर्द, चक्कर और सांस लेने में परेशानी हो सकती है.
Credit : Canva
बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा खतरा -छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर तापमान का असर जल्दी होता है.इसलिए उनके साथ अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी माना जाता है.
Credit : Canva
फुल स्पीड AC से कार पर भी दबाव - लगातार हाई स्पीड पर AC चलाने से सिस्टम पर लोड बढ़ता है. इससे लंबे समय में कूलिंग कम और खर्च ज्यादा हो सकता है.
Credit : Canva
इन छोटी बातों का रखें ध्यान - कार को हमेशा छांव में पार्क करने की कोशिश करें. सनशेड और समय-समय पर AC सर्विस काफी मददगार साबित होती है.
Credit : Canva
छोटी सावधानी, बड़ा फायदा - सही तरीके से AC इस्तेमाल करने से सफर आरामदायक बनता है.साथ ही आपकी सेहत और कार दोनों सुरक्षित रहते हैं.
Credit : Canva
Download App