कार से आने वाली बदबू को कभी हल्के में न लें - अगर आपकी कार के अंदर अचानक अजीब गंध आने लगे, तो यह किसी बड़ी खराबी का संकेत भी हो सकता है.
Credit : Canva
जलने जैसी गंध मतलब खतरे की घंटी - कार में जलने जैसी स्मेल आना अक्सर इंजन या वायरिंग की समस्या बताता है. कई बार तार गर्म होकर पिघलने लगते हैं, जिससे आग का खतरा बढ़ जाता है.
Credit : canva
पेट्रोल की तेज महक को न करें नजरअंदाज - अगर कार के अंदर पेट्रोल जैसी गंध महसूस हो रही है, तो यह फ्यूल लीकेज का संकेत हो सकता है.
Credit : Canva
छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ा हादसा - बहुत से लोग सोचते हैं कि गंध अपने आप चली जाएगी, लेकिन समय रहते जांच न कराने पर भारी नुकसान हो सकता है.
Credit : Canva
क्लच और ब्रेक भी देते हैं संकेत - ज्यादा गर्म होने पर क्लच और ब्रेक से भी जलने जैसी गंध आती है. लगातार ऐसी स्मेल आए तो तुरंत मिस्त्री को दिखाना चाहिए.
Credit : Canva
सड़ी हुई बदबू क्यों आती है -कार में नमी, गंदगी और बंद हवा की वजह से सड़ी हुई या सीलन जैसी बदबू फैलने लगती है.
Credit : Canva
AC में जमा नमी बढ़ाती है परेशानी - बरसात और गर्मी में AC के अंदर फफूंदी बन सकती है. इसी वजह से पूरी कार में खराब गंध फैलने लगती है.
Credit : canva
सेहत पर भी पड़ सकता है असर- गंदी हवा में लंबे समय तक बैठने से, एलर्जी और सांस की दिक्कत बढ़ सकती है.
Credit : canva
खाने-पीने की चीजें भी बनती हैं वजह - कई बार लोग कार में खाना छोड़ देते हैं, जिससे कुछ समय बाद बदबू फैलने लगती है.
Credit : canva
नियमित सफाई है सबसे जरूरी- कार की समय-समय पर सफाई और सर्विस करवाना जरूरी है, इससे कार फ्रेश भी रहती है और बड़ी खराबी से बचाव भी होता है.
Credit : canva
Download App