कार खड़ी-खड़ी क्यों हो जाती है बैटरी डाउन - कई बार कार कुछ दिनों तक गैराज में खड़ी रहती है और स्टार्ट करते ही बैटरी जवाब दे देती है. आज की मॉडर्न कारों में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स होने से बैटरी ड्रेन की समस्या बढ़ गई है.
Credit : Canva
छोटी एक्सेसरीज बनती हैं बड़ी वजह - 12V पावर सॉकेट में लगे छोटे डिवाइस धीरे-धीरे बैटरी खत्म कर सकते हैं. मोबाइल चार्जर, डैशकैम और अन्य गैजेट्स अक्सर लोग निकालना भूल जाते हैं.
Credit : Canva
पार्किंग के समय ये गलती न करें - रातभर कार पार्क करने से पहले सभी चार्जर और एक्सेसरीज अनप्लग कर दें. केबिन लाइट और यूएसबी पोर्ट भी चेक कर लें कि बंद हैं या नहीं.
Credit : Canva
बंद कार में भी चलती रहती है बिजली- कई कारों में इंजन बंद होने के बाद भी पावर सॉकेट एक्टिव रहते हैं. ऐसे में प्लग इन डिवाइस धीरे-धीरे पूरी बैटरी डाउन कर सकते हैं.
Credit : Canva
सिर्फ छोटी दूरी चलाना भी नुकसानदायक- अगर कार रोज सिर्फ कम दूरी तय करती है, तो बैटरी पूरी तरह चार्ज नहीं हो पाती.अल्टरनेटर को बैटरी रिचार्ज करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता.
Credit : Canva
हफ्ते में एक बार लंबी ड्राइव जरूरी - बैटरी हेल्दी रखने के लिए कार को हफ्ते में कम से कम एक बार लंबी दूरी तक चलाएं. इससे बैटरी सही तरीके से चार्ज होती रहती है.
Credit : Canva
स्मार्ट चाबी भी कर सकती है बैटरी ड्रेन - पुश-बटन स्टार्ट वाली कारों में स्मार्ट Key Fob लगातार सिग्नल भेजती रहती है. अगर चाबी कार के बहुत पास रखी हो, तो बैटरी तेजी से खर्च हो सकती है.
Credit : canva
चाबी को कार से दूर रखें - गैराज के पास वाले कमरे में स्मार्ट चाबी रखने से बचें. कार और चाबी के बीच लगातार कनेक्शन बैटरी पर असर डाल सकता है.
Credit : canva
बैटरी बचाने के आसान टिप्स - कार को लंबे समय तक खड़ा रखना हो तो एक्सेसरीज जरूर हटाएं.साथ ही समय-समय पर कार स्टार्ट और ड्राइव करते रहें ताकि बैटरी डाउन न हो.
Credit : Canva
Download App