दिवाली पर कार को पटाखों से बचाना है जरूरी - ग्रीन पटाखों की अनुमति के बीच अपनी कार को आग और चिंगारी से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 8 आसान उपाय.
Credit : Canva (Representataive Image)
बेसमेंट में करें कार की पार्किंग - दिवाली पर कार को पटाखों से बचाने के लिए कोशिश करें कि उसे बेसमेंट या किसी सुरक्षित ढकी हुई पार्किंग में खड़ा करें.
Credit : Canva (Representative Image)
पटाखे जलाने वाली जगह से रखें दूर - अपनी कार को सोसाइटी के गेट, खुले मैदान और उन जगहों पर पार्क न करें, जहां लोग ज्यादा पटाखे जलाते हैं,
Credit : Canva (Representative Image)
कार को कवर से ढंकने की गलती न करें - दिवाली पर कार कवर का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि उस पर चिंगारी गिरने से आग लग सकती है और कार को बड़ा नुकसान हो सकता है.
Credit : Canva (Representative Image)
कार की विंडो और सनरूफ रखें बंद - कार पार्क करते समय उसकी सभी खिड़कियां और सनरूफ बंद रखें, ताकि पटाखों की चिंगारी अंदर न जा सके.
Credit : Canva (Representative Image)
कार में रखें पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर - इमरजेंसी के लिए अपनी कार में हमेशा पोर्टेबल फायर एक्सटिंग्विशर रखें, ताकि छोटी आग लगने पर तुरंत मदद मिल सके.
Credit : Canva (Representative Image)
पेड़ों और बिजली के तारों के नीचे न करें पार्किंग - कार को पेड़ों, सूखी पत्तियों और बिजली के तारों के नीचे पार्क करने से बचें, क्योंकि पटाखों की चिंगारी से आग का खतरा बढ़ सकता है.
Credit : Canva
बाइक को भी रखें सुरक्षित - अगर आपके पास बाइक या स्कूटर है, तो उसे भी पटाखे जलाने वाली जगह से दूर किसी सुरक्षित और ढकी हुई पार्किंग में खड़ा करें.
Credit : Canva (Representative Image)
दिवाली पर बरतें थोड़ी सावधानी - पटाखों के दौरान अपनी कार के आसपास नजर रखें और किसी भी तरह की चिंगारी या आग दिखने पर तुरंत सुरक्षित दूरी बनाएं और जरूरत पड़ने पर फायर ब्रिगेड को कॉल करें.