गर्मियों में AC की खपत - मार्च से गर्मी शुरू होते ही घर और कार में AC चालू हो जाते हैं.घर का AC बिजली खाता है, जबकि कार का AC पेट्रोल या डीजल से चलता है.
Credit : Car AC vs Home AC
सवाल उठता है - लोग अक्सर पूछते हैं कि कार का AC एक घंटे में कितना तेल खर्च करता है. क्या यह घर के AC से ज्यादा महंगा पड़ता है?
Credit : AC
SUV में AC की खपत - 2.0 लीटर या उससे बड़े इंजन वाली SUV में AC एक घंटे में 0.5-0.7 लीटर पेट्रोल खा सकता है.खड़ी कार में यह खपत ज्यादा होती है, चलती कार में थोड़ी कम.
Credit : AC
हैचबैक और सेडान - 1.2-1.5 लीटर इंजन वाली छोटी कार में AC एक घंटे में 0.2-0.4 लीटर पेट्रोल खर्च करता है.AC इंजन से ताकत लेता है, इसलिए पेट्रोल की खपत बढ़ जाती है.
Credit : AC
घर के AC की बिजली खपत - 1.5 टन का सामान्य घर का AC एक घंटे में 1.2-1.7 यूनिट बिजली लेता है।5-स्टार इन्वर्टर AC 1.2-1.3 यूनिट, 3-स्टार AC 1.5-1.7 यूनिट खाता है.
Credit : AC
इन्वर्टर AC का फायदा - इन्वर्टर AC बिजली की खपत कम करता है. लंबे समय में यह 3-स्टार AC की तुलना में सस्ता पड़ता है.
Credit : AC
खर्च की तुलना - अगर पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर हो, तो कार का AC एक घंटे में 50-70 रुपये खर्च करता है. घर का AC, 10 रुपये प्रति यूनिट बिजली मानकर, 12-20 रुपये में चलता है.
Credit : AC
कौन ज्यादा महंगा - साफ है कि कार का AC घर के AC से काफी ज्यादा महंगा है.लंबे समय तक AC चालू रखना SUV मालिकों की जेब पर भारी पड़ सकता है.
Credit : AC
टिप्स और सावधानी - जरूरत न हो तो कार में AC लंबे समय तक चालू न रखें. घर और कार दोनों में स्मार्ट तरीके से AC का इस्तेमाल करें और पैसे बचाएं.