BYD Racco नई इलेक्ट्रिक कार जापान में - दुनिया की बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD जापान में अपनी नई छोटी इलेक्ट्रिक कार Racco लॉन्च करने वाली है. इसका नाम Sea Otter यानी समुद्री जीव से प्रेरित है, और इसे खास शहरों के लिए डिजाइन किया गया है.
Credit : BYD Racco
क्यों खास है ये कार -  जापान में सड़के अक्सर छोटी और भीड़ भरी होती हैं. इसलिए BYD ने Racco को कॉम्पैक्ट साइज में तैयार किया है, ताकि इसे शहर में आसानी से चलाया जा सके.
Credit : BYD Racco
छोटा साइज, आरामदायक अंदरूनी हिस्सा -  Racco की लंबाई लगभग 3,395 मिलीमीटर है और ऊंचाई अच्छी होने की वजह से अंदर पर्याप्त जगह मिलती है. छोटा साइज ट्रैफिक और पार्किंग में आसानी देता है, और शहर के रोजाना इस्तेमाल के लिए यह आदर्श है.
Credit : BYD
बॉक्सी लेकिन स्मार्ट डिजाइन - कार बाहर से बॉक्सी दिखती है, लेकिन अंदर आराम और जगह दोनों का ध्यान रखा गया है.छोटे शहरों में इसे चलाना और पार्क करना बेहद आसान होगा.
Credit : BYD
ओशियन थीम वाला प्रीमियम इंटीरियर - BYD ने केबिन को ओशियन थीम पर तैयार किया है.डैशबोर्ड में बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन है, जिससे ज्यादातर फीचर्स कंट्रोल किए जा सकते हैं.
Credit : BYD
हाई टेक और आरामदायक- इंटीरियर कीमत के हिसाब से प्रीमियम लगता है.सीट और डैशबोर्ड डिज़ाइन आराम और हाई टेक अनुभव के लिए बनाया गया है.
Credit : BYD
हाई टेक और आरामदायक- इंटीरियर कीमत के हिसाब से प्रीमियम लगता है.सीट और डैशबोर्ड डिज़ाइन आराम और हाई टेक अनुभव के लिए बनाया गया है.
Credit : BYD
दो बैटरी विकल्प - Racco में 20 kWh और 30 kWh बैटरी के विकल्प होंगे. 20 kWh से 180-200 किलोमीटर और 30 kWh से 300 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है.
Credit : BYD
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट -  कार 100 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इससे बैटरी कम समय में चार्ज हो जाएगी और शहर में इस्तेमाल आसान होगा.
Credit : BYD
कीमत और मुकाबला -  जापान में इसकी शुरुआती कीमत करीब 25 लाख येन यानी 13.5-14 लाख रुपये होगी. इस कीमत पर यह निसान और मित्सुबिशी जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देगी.
Credit : BYD
Download App