रेनॉ डस्टर लौट रही है - रेनॉ की मशहूर SUV डस्टर भारतीय बाजार में फिर से वापसी कर रही है.कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग 17 मार्च 2026 को तय की है.
Credit : रेनॉ डस्टर
बाजार में पहले भी हिट - पहली डस्टर मिड-साइज SUV सेगमेंट में काफी पसंद की गई थी. दिसंबर 2022 में इसे बंद कर दिया गया था.
Credit : Reno Duster
नया ग्लोबल मॉडल भारत में - अब रेनॉ सीधे नया ग्लोबल मॉडल भारत में लॉन्च कर रही है. नई डस्टर की बुकिंग सिर्फ 21,000 रुपये में शुरू हो चुकी है.
Credit : duster
डिलीवरी शेड्यूल - टर्बो पेट्रोल मॉडल की डिलीवरी अप्रैल 2026 तक शुरू हो सकती है. स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल की डिलीवरी दिवाली 2026 के आसपास होगी.
Credit : Duster
पहली बार 7 साल की वारंटी - इस बार रेनॉ नई डस्टर के साथ 7 साल की वारंटी दे रही है. भारत में कंपनी की तरफ से यह पहली बार दी जा रही है.
Credit : Duster
दमदार नया लुक - नई डस्टर का लुक और स्टाइल Strong रखा गया है. हेडलैंप, कनेक्टेड LED टेल लाइट और बड़ा बंपर इसे आकर्षक बनाते हैं.
Credit : Duster
नए फीचर्स के साथ इंटीरियर - 10.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10 इंच टच स्क्रीन मिलती है. वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ और ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी हैं.
Credit : Duster
सुरक्षा और एडवांस टेक - 360 डिग्री कैमरा और 17 फीचर वाला ADAS पैकेज दिया गया है. ड्राइवर सीट 6 तरह से एडजस्ट हो सकती है और आगे की सीटें ठंडी रखी जा सकती हैं.
Credit : Duster
लंबी जर्नी के लिए सही - बूट स्पेस छत तक मापने पर करीब 700 लीटर है. नई डस्टर लंबी यात्रा और परिवार के लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगी.