भारत में EV का बढ़ता क्रेज - भारत में इलेक्ट्रिक वाहन यानी EV का चलन तेजी से बढ़ रहा है. लोग पेट्रोल-डीजल छोड़कर इलेक्ट्रिक कार और बाइक की ओर रुख कर रहे हैं.
Credit : EV
कितना करें चार्ज - EV खरीदने के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है कि बैटरी को कितने प्रतिशत तक चार्ज करना सही है. विशेषज्ञ आमतौर पर 80% तक चार्ज करने की सलाह देते हैं.
Credit : EV
क्या है 80% चार्जिंग नियम - मॉडर्न EV में बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) लगा होता है. यह बैटरी को सुरक्षित और संतुलित तरीके से काम करने में मदद करता है.
Credit : EV
100% चार्ज क्यों नहीं हर बार - बार-बार 100% तक चार्ज करने से बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है.इससे लंबे समय में बैटरी की सेहत पर असर पड़ सकता है.
Credit : EV
80% के बाद क्यों धीमी हो जाती है चार्जिंग - 80% तक बैटरी तेजी से चार्ज होती है. इसके बाद 100% तक पहुंचने में ज्यादा समय लगता हैl
Credit : EV
बैटरी की लाइफ और खर्च - EV की बैटरी बहुत महंगी होती है. 80% तक चार्ज रखने से बैटरी की उम्र बढ़ती है और खर्च कम होता है.
Credit : EV
लंबी यात्रा में क्या करें- अगर लंबी जर्नी पर जाना हो तो 100% तक चार्ज करना ठीक है. लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में 80% का नियम बेहतर है.
Credit : EV
रीजनरेटिव ब्रेकिंग का फायदा - अधिकतर EV में रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम होता है. 80% चार्ज पर बैटरी में जगह बची रहती है और अतिरिक्त ऊर्जा स्टोर हो जाती है.
Credit : EV
समय और सुविधा दोनों का लाभ - 80% तक चार्ज करने से समय की बचत होती है. साथ ही चार्जिंग स्टेशन पर भीड़ भी कम रहती है और सबको फायदा मिलता है.
Credit : EV
Download App