दिवाली पर कार खरीदने से पहले सावधान - दिवाली पर मिलने वाले बड़े डिस्काउंट के चक्कर में न करें जल्दबाजी, वरना नई कार खरीदना पड़ सकता है महंगा..
Credit : Canva (Representataive Image)
पुराने स्टॉक के चक्कर में न फंसें - ज्यादा छूट देखकर कार न खरीदें, पहले उसका मैन्युफैक्चरिंग महीना और साल जरूर चेक करें..
Credit : Canva (Reprsentative Image)
फ्री एक्सेसरीज के नाम पर न कटवाएं जेब - सीट कवर, फ्लोर मैट और बॉडी कवर सच में मुफ्त हैं या नहीं, इसकी जानकारी पहले ही ले लें..
Credit : Canva (Representative Image)
इंश्योरेंस खरीदने में न करें जल्दबाजी - शोरूम के इंश्योरेंस की तुलना दूसरी कंपनियों से करें और IDV, जीरो डेप्रिसिएशन जैसे कवर जरूर जांचें.
Credit : Canva (Representative Image)
एक्सचेंज बोनस के लालच में न आएं -पुरानी कार बेचने से पहले उसकी कीमत दूसरी जगहों पर भी पता करें, ताकि आपको सही वैल्यू मिल सके,.
Credit : Canva (Representative Image)
डिलीवरी से पहले जरूर करें PDI - कार की बॉडी, पेंट, टायर, लाइट और ओडोमीटर चेक करें, साथ ही इंजन और चेसिस नंबर भी मिलाएं.
Credit : Canva (Representative Image)
कम EMI देखकर न लें फैसला - कम किस्त के चक्कर में लोन की अवधि बढ़ सकती है, इसलिए ब्याज दर और कुल भुगतान जरूर समझें.
Credit : Canva (representative Image)
बुकिंग से पहले पढ़ें ये शर्तें-बुकिंग अमाउंट जमा करने से पहले कैंसिलेशन और रिफंड पॉलिसी की जानकारी लिखित में जरूर लें.
Credit : Canva (Reprsentative Image)
समझदारी से खरीदें अपनी ड्रीम कार - दिवाली ऑफर का फायदा तभी है जब आपको सही कीमत पर सही गाड़ी मिले, इसलिए हर डिस्काउंट और शर्त की जांच जरूर करें.
Credit : Canva (Representative Image)
Download App