फैमिली के लिए परफेक्ट SUV - अगर आप अपने परिवार के लिए एक मजबूत और स्टाइलिश SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Tata Nexon आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकती है.यह कार सेफ्टी, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में काफी लोकप्रिय है.
Credit : Tata Nexon
फुल पेमेंट जरूरी नहीं - इस गाड़ी को खरीदने के लिए आपको पूरी रकम एक साथ देने की जरूरत नहीं है. आप इसे आसान EMI ऑप्शन के साथ फाइनेंस भी करा सकते हैं.
Credit : Tata Nexon
क्या है कीमत - Tata Nexon के स्मार्ट पेट्रोल बेस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 7.31 लाख रुपये है. RTO और इंश्योरेंस के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 8.24 लाख रुपये हो जाती है.
Credit : Tata Nexon
कितनी देनी होगी डाउन पेमेंट - अगर आप 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी रकम लोन से कवर हो जाएगी. ऐसे में आपको करीब 7.29 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा.
Credit : Tata Nexon
कितनी बनेगी EMI - अगर लोन 9.8% ब्याज दर पर 4 साल के लिए लेते हैं, तो हर महीने लगभग 18,429 रुपये की EMI देनी होगी. ब्याज दर आपके बैंक और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करेगी.
Credit : Tata Nexon
ज्यादा डाउन पेमेंट का फायदा - अगर आप ज्यादा डाउन पेमेंट देते हैं, तो लोन की रकम कम हो जाएगी. इससे कुल ब्याज भी कम देना पड़ेगा और EMI हल्की हो सकती है.
Credit : Tata Nexon
तीन पावरट्रेन ऑप्शन - Tata Nexon पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों विकल्पों में उपलब्ध है. यह हाइब्रिड नहीं है, लेकिन दमदार इंजन के साथ आती है.
Credit : Tata Nexon
इंजन और माइलेज - इसमें 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन मिलता है. यह 17 से 24 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है.
Credit : Tata Nexon
किनसे है मुकाबला - Tata Nexon का सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Brezza, Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV3XO से है.
Credit : Tata Nexon
Download App