नई ड्राइविंग, नई जिम्मेदारी - जब आप पहली बार गाड़ी चलाना सीखते हैं, तो कार सिर्फ एक साधन नहीं बल्कि उपलब्धि होती है. लेकिन नई कार या नई ड्राइविंग के साथ उसकी सही देखभाल भी जरूरी है.
Credit : car
नियमित रूप से कार धोएं - सड़क की धूल, मिट्टी और प्रदूषण कार के पेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए कोशिश करें कि अपनी कार को कम से कम सप्ताह में एक बार धोएं.
Credit : Car
माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें - साधारण कपड़ा पेंट पर खरोंच छोड़ सकता है. हमेशा मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ा या तौलिये से कार साफ करें.
Credit : Car
वैक्स लगाना न भूलें - वैक्स कार के पेंट के लिए सुरक्षा की तरह काम करता है. हर 6 महीने में एक बार कार पर वैक्स लगाएं, ताकि चमक बनी रहे.
Credit : car
छायादार जगह पर पार्क करें - धूप में लंबी अवधि तक कार खड़ी रहने से पेंट फीका पड़ सकता है. गैरेज, शेड या किसी छायादार जगह पर गाड़ी पार्क करें.
Credit : Car
पेड़ों के नीचे पार्किंग से बचें - पेड़ों से गिरने वाले पत्ते, रस और पक्षियों की बीट से पेंट खराब हो सकता है. इसलिए पेड़ों के ठीक नीचे गाड़ी खड़ी न करें.
Credit : Car
टायर और ब्रेक की नियमित जांच करें - सुरक्षित ड्राइविंग के लिए टायर और ब्रेक की जाँच जरूरी है. हर महीने टायर प्रेशर और ब्रेक सिस्टम की जांच करें.
Credit : Car
इंजन ऑयल और फ़्लुइड्स चेक करें - इंजन ऑयल, ब्रेक और कूलेंट फ्लुइड्स समय पर बदलना जरूरी है. यह कार की लाइफ बढ़ाता है और परफॉर्मेंस बनाए रखता है.
Credit : Car
सीट बेल्ट और लाइट्स को नज़रअंदाज़ न करें - सुरक्षा भी कार की देखभाल का हिस्सा है. सीट बेल्ट, हेडलाइट और इंडिकेटर को हमेशा सही स्थिति में रखें,
Credit : Car
Download App