नई सुविधा की शुरुआत - भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने अपने ग्राहकों के लिए QuickStop नाम की नई सर्विस शुरू की है. यह सुविधा खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जिनकी लाइफ बहुत व्यस्त रहती है.
Credit : Quickstop
QuickStop क्या है - QuickStop एक चलता-फिरता कार सर्विस सेंटर है. यह आपकी कार की सर्विसिंग के लिए सीधे आपके पास आता है.
Credit : QuickStop
लंबी लाइन का झंझट खत्म - अब आपको घंटों लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं. सर्विस पूरी तरह “ऑन डिमांड” पर बेस्ड है.
Credit : QuickStop
किन शहरों में है उपलब्ध - QuickStop फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुआ है. दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, सूरत, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु, बागडोगरा और कालीकट में यह सुविधा उपलब्ध है.
Credit : QuickStop
यूनिट्स कैसी हैं - कंपनी ने इन शहरों में करीब 10 QuickStop यूनिट्स लगाए हैं. यह यूनिट्स छोटे कंटेनर में हैं, जिनमें सभी जरूरी टूल्स मौजूद हैं.
Credit : quickStop
सुबह ऑफिस, शाम घर - आप सुबह ऑफिस जाते समय अपनी कार QuickStop यूनिट पर छोड़ सकते हैं. शाम को काम खत्म होने के बाद सर्विस की हुई कार वापस मिल जाएगी.
Credit : QuickStop
सर्विस कहां मिलती है - QuickStop को ऐसे स्थानों पर लगाया गया है जहाँ गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा होती है. जैसे: कॉरपोरेट ऑफिस, एयरपोर्ट और बड़े फ्लीट हब.
Credit : QuickStop
QuickStop के फायदे - सबसे बड़ा फायदा है समय की बचत. साथ ही रेगुलर मेंटेनेंस और छोटे-मोटे रिपेयर काम मिनटों में पूरे हो जाते हैं.
Credit : QuickStop
कंपनी का उद्देश्य - Hisashi Takeuchi के अनुसार, मारुति सुजुकी का लक्ष्य है कि कार सर्विस लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का आसान हिस्सा बने. अब कार सर्विसिंग हुई और भी आसान और तेज़.
Credit : QuickStop
Download App