अचानक ब्रेक फेल… क्या करें - चलती गाड़ी में ब्रेक फेल होना बहुत डराने वाला अनुभव हो सकता है.लेकिन ऐसे समय में घबराने की बजाय सही कदम उठाना ही आपको सुरक्षित रखता है.
Credit : Car
पहले संकेतों को समझें - ब्रेक फेल होने से पहले गाड़ी कुछ इशारे देती है जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.जैसे ब्रेक पेडल ढीला लगना, आवाज आना या गाड़ी देर से रुकना.
Credit : Car
समय पर कराएं जांच - अगर ऐसे संकेत दिखें तो तुरंत मैकेनिक से गाड़ी चेक कराएं. छोटी लापरवाही आगे चलकर बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है.
Credit : Car
सबसे जरूरी - अगर चलते-चलते ब्रेक फेल हो जाएं तो घबराएं नहीं.स्टीयरिंग को मजबूती से पकड़ें और गाड़ी को कंट्रोल में रखें.
Credit : car
ब्रेक पेडल को पंप करें - बार-बार ब्रेक पेडल दबाने से थोड़ा प्रेशर बन सकता है. कभी-कभी इससे ब्रेक थोड़े बहुत काम करने लगते हैं.
Credit : Car
गियर का सही इस्तेमाल - स्पीड कम करने के लिए धीरे-धीरे लोअर गियर में जाएं. इसे इंजन ब्रेकिंग कहते हैं, जो गाड़ी को खुद धीमा कर देती है.
Credit : Car
हैंडब्रेक का सावधानी से उपयोग - हैंडब्रेक को धीरे-धीरे ऊपर खींचें, झटके से नहीं. अचानक खींचने पर गाड़ी फिसल सकती है और कंट्रोल बिगड़ सकता है.
Credit : car
सुरक्षित जगह की तलाश करें - कोशिश करें कि गाड़ी को ऐसी जगह ले जाएं जहां खतरा कम हो. जैसे खाली सड़क, घास या हल्की ढलान वाली जगह.
Credit : Car
दूसरों को सतर्क करें - तुरंत हेजर्ड लाइट ऑन करें और जरूरत पड़े तो हॉर्न बजाएं. इससे आसपास के लोग सतर्क रहेंगे और दुर्घटना से बचाव होगा.