भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया नाम - भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग तेजी से बढ़ रही है. खासकर डिलीवरी और बिजनेस के लिए टू-व्हीलर का इस्तेमाल करने वालों में...
Credit : CollarEV
CollarEV का नया स्कूटर “Moon” - दिल्ली की CollarEV कंपनी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Moon लॉन्च किया है. यह स्कूटर खास तौर पर B2B यानी बिजनेस इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है.
Credit : CollarEV
कीमत और प्री-बुकिंग - CollarEV Moon की कीमत ₹79,999 से ₹89,999 के बीच रखी गई है. कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है.
Credit : CollarEV
दमदार रेंज और मजबूत डिजाइन -स्कूटर में फुल मेटल बॉडी दी गई है, जो इसे मजबूत बनाती है. 2.3 kWh बैटरी से यह एक बार चार्ज में करीब 135 किलोमीटर चल सकती है.
Credit : CollarEV
परफॉर्मेंस और स्पीड - Moon की टॉप स्पीड 50 किमी/घंटा है, शहर के अंदर इस्तेमाल के लिए पर्याप्त. इसमें 1500W की BLDC मोटर लगी है, जो स्मूद ड्राइव देती है.
Credit : CollarEV
फास्ट चार्जिंग सपोर्ट - स्कूटर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. सिर्फ 2 घंटे में 80% बैटरी चार्ज हो जाती है.
Credit : CollarEV
फ्लीट और डिलीवरी के लिए फीचर्स - TFT डिस्प्ले और टेलीमैटिक्स से लोकेशन और बैटरी की जानकारी रियल टाइम में मिलेगी.पेलोड क्षमता 150 किलोग्राम, भारी सामान ले जाने के लिए परफेक्ट.
Credit : CollarEV
छोटे व्यवसायियों के लिए बढ़िया - डिलीवरी, दूध और सब्जी जैसे छोटे बिजनेस के लिए यह स्कूटर आसान विकल्प है. कम रखरखाव और मजबूत डिजाइन इसे फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए भी बेहतर बनाता है.
Credit : CollarEV
आम ग्राहकों के लिए नया मॉडल जल्द - CollarEV मई-जून 2026 में आम ग्राहकों के लिए नया स्कूटर लॉन्च करेगी.बेहतर डिजाइन, ज्यादा फीचर्स और अच्छी रेंज के साथ, मुकाबला ओला S1, टीवीएस iQube और हीरो इलेक्ट्रिक से होगा.
Credit : CollarEV
Download App