सही समय जानना क्यों जरूरी है - अगर समय पर सर्विस नहीं कराई जाए तो कार के इंजन और माइलेज पर असर पड़ सकता है. इससे गाड़ी की परफॉर्मेंस भी धीरे-धीरे कम होने लगती है.
Credit : Pexels
10,000 किलोमीटर या 1 साल का नियम - ऑटो एक्सपर्ट्स के अनुसार कार की सर्विस हर 10,000 किलोमीटर या 1 साल में करानी चाहिए. इन दोनों में से जो भी पहले पूरा हो जाए, उसी समय सर्विस करवा लेनी चाहिए.
Credit : Pexels
अगर कार ज्यादा चलती है तो क्या करें- अगर आपकी कार एक साल से पहले ही 10,000 किलोमीटर चल जाती है. तो 10,000 किलोमीटर पूरा होते ही सर्विस कराना जरूरी हो जाता है.
Credit : Pexels
कम चलने वाली कार की भी सर्विस जरूरी - कई लोग सोचते हैं कि कार कम चली है तो सर्विस की जरूरत नहीं है. लेकिन एक साल पूरा होने पर सर्विस करवाना फिर भी जरूरी होता है.
Credit : Pexels
समय के साथ ऑयल और पार्ट्स कमजोर होते हैं - इंजन ऑयल समय के साथ अपनी क्वालिटी खोने लगता है. साथ ही फिल्टर, ब्रेक ऑयल और कूलेंट भी धीरे-धीरे कमजोर हो जाते हैं.
Credit : Pexels
सर्विस के दौरान क्या-क्या चेक होता है - कार सर्विस में इंजन ऑयल बदला जाता है और एयर व ऑयल फिल्टर चेक किए जाते हैं. इसके अलावा ब्रेक सिस्टम, बैटरी और टायर प्रेशर की भी जांच होती है.
Credit : Pexles
समय पर सर्विस कराने के फायदे - नियमित सर्विस से कार की परफॉर्मेंस और माइलेज बेहतर बने रहते हैं. साथ ही अचानक खराबी और महंगे रिपेयर का खतरा भी कम हो जाता है.
Credit : Pexels
गाड़ी की सर्विस कब करानी चाहिए - नई कार लेने के बाद अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि सर्विस कब करानी चाहिए. कुछ लोग किलोमीटर के हिसाब से सोचते हैं, तो कुछ समय के हिसाब से....
Credit : Pexels
Download App